राजनीति: राहुल गांधी, सैम पित्रोदा सिर्फ देश को बदनाम करते हैं हितेश जैन

राहुल गांधी, सैम पित्रोदा सिर्फ देश को बदनाम करते हैं  हितेश जैन
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के करीबी और इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के ट्रिपल आईटी रांची को लेकर दिए बयान पर भाजपा नेता हितेश जैन ने पलटवार किया है। उन्होंने कांग्रेस नेता पर देश को बदनाम करने का आरोप लगाया है।

मुंबई, 27 फरवरी (आईएएनएस)। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के करीबी और इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के ट्रिपल आईटी रांची को लेकर दिए बयान पर भाजपा नेता हितेश जैन ने पलटवार किया है। उन्होंने कांग्रेस नेता पर देश को बदनाम करने का आरोप लगाया है।

हितेश जैन ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से गुरुवार को कहा, "राहुल गांधी हों या फिर सैम पित्रोदा, दोनों नेताओं में एक समानता है - दोनों सिर्फ बयानबाजी करते हैं और उन्हें तथ्यों के बारे में भी नहीं पता होता है। वे सनसनी फैलाकर देश को बदनाम करते हैं। फर्क सिर्फ इतना है कि सैम पित्रोदा विदेश में भारत को बदनाम करते हैं और राहुल गांधी विदेश तथा देश में रहकर वही काम करते हैं। जैसा गुरु है, वैसा ही चेला है।"

उन्होंने कहा कि सैम पित्रोदा ऐसा बयान देकर खुद ही फंस गए हैं। मुझे लगता है कि उन्हें पहले इसकी जांच कर लेनी चाहिए थी कि आईआईटी रांची में है या नहीं। वह सिर्फ विदेशों में कहते हैं कि भारत में लोकतंत्र नहीं है और यहां लोकतंत्र खतरे में है। मुझे लगता है कि ऐसे बयान से सिर्फ उनकी बुराई और जगहंसाई होती है।

सैम पित्रोदा पर भारत में सरकारी जमीन पर कब्जा करने के आरोपों को "गंभीर" बताते हुए भाजपा नेता ने कहा कि इसकी जांच होनी चाहिए। जांच में साफ हो जाएगा कि उन्होंने ऐसा किया है या नहीं। पित्रोदा अपने ऊपर लगे आरोपों से क्यों घबरा रहे हैं। अगर उन पर कोई आरोप लगा है तो जांच होनी जरूरी है।

कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा ने आरोप लगाया है कि रांची के ट्रिपल आईटी के छात्रों के साथ हाल में उनके एक ऑनलाइन सेशन को किसी ने हैक करते हुए अश्लील वीडियो का प्रसारण कर दिया। इस हरकत की वजह से कार्यक्रम रोकना पड़ा।

पित्रोदा ने अपने वीडियो में "आईआईटी, रांची" कहा है, जबकि रांची में कोई आईआईटी नहीं है, वहां ट्रिपल आईटी है, जिसने इस तरह की किसी घटना से इनकार किया है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   27 Feb 2025 12:40 PM

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story