राजनीति: अगली छठ पूजा में हम  पूर्वांचल वासियों संग यमुना में डुबकी लगाएंगे पंकज कुमार सिंह

अगली छठ पूजा में हम  पूर्वांचल वासियों संग यमुना में डुबकी लगाएंगे पंकज कुमार सिंह
दिल्ली के स्वास्थ्य एवं परिवहन मंत्री पंकज कुमार सिंह एक्शन मोड में हैं। उन्होंने दावा किया कि यमुना सफाई को लेकर सरकार गंभीर है और उन्हें पूरा भरोसा है कि अगली छठ पूजा में वे पूर्वांचल वासियों के साथ यमुना में डुबकी लगाएंगे।

नई दिल्ली, 21 फरवरी (आईएएनएस)। दिल्ली के स्वास्थ्य एवं परिवहन मंत्री पंकज कुमार सिंह एक्शन मोड में हैं। उन्होंने दावा किया कि यमुना सफाई को लेकर सरकार गंभीर है और उन्हें पूरा भरोसा है कि अगली छठ पूजा में वे पूर्वांचल वासियों के साथ यमुना में डुबकी लगाएंगे।

न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए उन्होंने कहा, " हमारी सरकार 100 दिन का विजन पर काम कर रही है। मैं भी अपने विभाग की मीटिंग ले रहा हूं। कोशिश पूरी है कि दिल्ली की जनता से जो वादा किया है उसे पूरा करें। इसके तहत हमें जल्द से जल्द आयुष्मान कार्ड को चालू कराना है। ट्रांसपोर्टेशन को लेकर बहुत सी चीजें खराब हैं, उन्हें भी ठीक करना है।"

मोहल्ला क्लीनिक के भविष्य पर बात करते हुए कहा, "मोहल्ला क्लीनिक के बारे में मेरा जो व्यक्तिगत अनुमान है वह है कि 40 से 50 फीसदी क्लीनिकों को पुरानी सरकार के नेताओं ने अपने फायदे के लिए खोल रखा था, उसमें कुछ होता ही नहीं था। इसकी जांच कराई जाएगी। अगर यह बात सत्य साबित हुई तो ऐसे लोगों पर कार्रवाई की जाएगी।"

वृद्धावस्था पेंशन के तहत मिलने वाली सहायता राशि को लेकर उन्होंने कहा, "हमने इसे कैबिनेट में पास कर दिया है। इसमें कुछ संवैधानिक प्रक्रियाएं होती हैं, इसके बाद यह लागू हो जाता है। जो आम आदमी पार्टी 8 साल तक राशन कार्ड का फार्म नहीं भर पाई वो हमसे कंपटीशन कर रहे हैं। हमने जो भी वादे दिल्ली की जनता से किए हैं, वह वादे बहुत ही जल्दी पूरे हो जाएंगे।"

इसके बाद उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर हमला बोला। कहा, "कांग्रेस पार्टी सिर्फ आरोप ही लगाती रहती है। हमने जो दिल्ली में वादा किया है, उसे पूरा करके रहेंगे। अगली छठ पूजा में हम पूर्वांचल वासियों के साथ यमुना नदी में डुबकी लगाकर बताएंगे कि नदी साफ कैसे की जाती है?"

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   21 Feb 2025 4:10 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story