राजनीति: बिहार का चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ेंगे और जीतेंगे शाहनवाज हुसैन

बिहार का चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ेंगे और जीतेंगे  शाहनवाज हुसैन
भाजपा के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने गुरुवार को कहा कि अभी भाजपा ने राष्ट्र का चुनाव जीता, महाराष्ट्र, हरियाणा और दिल्ली भी जीते हैं, अब बिहार की बारी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में हम लोग बिहार का चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे। नीतीश कुमार जैसा अनुभवी मुख्यमंत्री किसी के पास नहीं है।

बेगूसराय, 20 फरवरी (आईएएनएस)। भाजपा के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने गुरुवार को कहा कि अभी भाजपा ने राष्ट्र का चुनाव जीता, महाराष्ट्र, हरियाणा और दिल्ली भी जीते हैं, अब बिहार की बारी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में हम लोग बिहार का चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे। नीतीश कुमार जैसा अनुभवी मुख्यमंत्री किसी के पास नहीं है।

बेगूसराय में मीडिया से बातचीत करते हुए पूर्व मंत्री शाहनवाज हुसैन ने रेखा गुप्ता को दिल्ली की मुख्यमंत्री बनने के बाद बधाई देते हुए कहा कि आज देश की महिलाएं खुश हैं। भाजपा के कई राज्यों में मुख्यमंत्री हैं, लेकिन महिला मुख्यमंत्री दिल्ली में बनी हैं।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भागलपुर आगमन की जानकारी देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री भागलपुर आ रहे हैं। यहां वे किसानों से मिलेंगे। प्रधानमंत्री ने सबसे ज्यादा काम किसानों के लिए किया है। उनकी आमदनी दोगुनी करने का काम किया जा रहा है। बिहार में इथेनॉल के प्लांट लगे हैं। बिहार में इथेनॉल के 17 प्लांट लगाने की मंजूरी मिली, जिसमें 12 से 13 लग गए हैं।

उन्होंने कहा कि बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार चल रही है और अच्छा काम कर रही है। नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार आगे बढ़ रहा है। बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के आपराधिक घटनाओं में वृद्धि के आरोपों को लेकर उन्होंने कहा कि उनके मुंह से अपराध का नाम शोभा नहीं देता है, जो स्क्रिप्ट उन्हें मिलती है, वह बोलते रहते हैं।

तेजस्वी यादव के लालू यादव को भारत रत्न दिए जाने के बयान को लेकर पूर्व मंत्री हुसैन ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न मिला, उनकी तुलना लालू यादव से करना सही नहीं है। लालू यादव अभी भी जमानत पर हैं।

--आईएएनएस

एमएनपी/एबीएम

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   20 Feb 2025 5:03 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story