राजनीति: राहुल गांधी ने छत्रपति शिवाजी महाराज का जानबूझकर किया अपमान एकनाथ शिंदे

मुंबई, 20 फरवरी (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बुधवार को फिल्म ‘छावा’ देखी। इस दौरान उन्होंने फिल्म और उसके कलाकारों की तारीफ की। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि सभी लोगों के मन में फिल्म ‘छावा’ को लेकर उत्साह है।
एकनाथ शिंदे ने कहा, "आज छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती मनाई जा रही है। ऐसे में ‘छावा’ फिल्म भी आई है, जिसमें संभाजी महाराज की महानता और शौर्य के बारे में सिनेमा के माध्यम से दिखाया गया है। मैं फिल्म के कलाकार विक्की कौशल की तारीफ करूंगा, जिन्होंने महान पराक्रमी राजा की महानता को पेश किया है।"
एकनाथ शिंदे ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, "कांग्रेस ने हमेशा वीर सावरकर का अपमान करने की कोशिश की है और अब वह (राहुल गांधी) जानबूझकर छत्रपति शिवाजी महाराज का अपमान कर रहे हैं। यह कोई गलती या जुबान फिसलना नहीं है, यह सभी शिवभक्तों का जानबूझकर किया गया अपमान है।"
बता दें कि राहुल गांधी ने छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर एक्स पर एक पोस्ट किया था। उन्होंने लिखा था, "छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर उन्हें सादर नमन और अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। अपने साहस और शौर्य से उन्होंने हमें निडरता और पूरे समर्पण के साथ आवाज उठाने की प्रेरणा दी। उनका जीवन हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।"
भाजपा समेत महायुति के नेताओं ने ‘श्रद्धांजलि’ लिखने पर राहुल गांधी की आलोचना की है।
उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रेखा गुप्ता को दिल्ली कीनई मुख्यमंत्री चुने जाने पर बधाई दी। उन्होंने कहा, "हमारी लाडली बहना दिल्ली की मुख्यमंत्री बन रही है तो यह हमारे लिए गर्व की बात है।"
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   20 Feb 2025 12:28 AM IST