राजनीति: दिल्ली के लोगों ने जितना भरोसा किया, उससे ज्यादा काम करेगी भाजपा विष्णु मित्तल

दिल्ली के लोगों ने जितना भरोसा किया, उससे ज्यादा काम करेगी भाजपा  विष्णु मित्तल
दिल्ली चुनाव में जीत के बाद नए मुख्यमंत्री के नाम के ऐलान में देरी को लेकर 'आप' नेता भाजपा पर हमलावर हैं। इस पर भाजपा नेता विष्णु मित्तल ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से कहा कि दिल्ली के लोगों ने हम पर जितना भरोसा किया, उससे ज्यादा काम करेंगे।

नई दिल्ली, 16 फरवरी (आईएएनएस)। दिल्ली चुनाव में जीत के बाद नए मुख्यमंत्री के नाम के ऐलान में देरी को लेकर 'आप' नेता भाजपा पर हमलावर हैं। इस पर भाजपा नेता विष्णु मित्तल ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से कहा कि दिल्ली के लोगों ने हम पर जितना भरोसा किया, उससे ज्यादा काम करेंगे।

विष्णु मित्तल ने कहा, "मुख्यमंत्री के चयन में हो रही देरी की चिंता आम आदमी पार्टी को क्यों हो रही है? जिस दिन से भारतीय जनता पार्टी की जीत हुई है, उसी दिन से भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता जमीन पर जनता के बीच में है। हम लगातार काम कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के बाहर गए थे, वह कल (शुक्रवार) शाम को आए हैं। जल्द ही मीटिंग होगी और एक-दो दिन में पता लग जाएगा कि हमारा मुख्यमंत्री कब बन रहा है।"

भाजपा पर चुनावी घोषणाएं लागू नहीं करने के 'आप' के आरोप पर विष्णु मित्तल ने कहा, "सबसे पहली बात, केंद्र की योजनाओं को दिल्ली में अरविंद केजरीवाल ने लागू होने नहीं दी थी। हमारी कैबिनेट की पहली मीटिंग में इन सभी योजनाओं को लागू करने का काम किया जाएगा। उन्होंने जो भ्रष्टाचार किया है, डिपार्टमेंट उसकी पूरी जांच करेगा। जो भी दोषी होगा, उन्हें जरूर सजा मिलेगी। जनता ने भाजपा पर भरोसा किया है। मेनिफेस्टो में हमने जितने भी वादे किए हैं, उन्हें पूरा करेंगे।"

यमुना की सफाई को लेकर उन्होंने कहा, "पीएम मोदी ने अपने भाषण की शुरुआत यमुना मैया से की थी। यमुना नदी दिल्ली के लोगों के लिए आस्था का केंद्र है। दिल्ली के पूर्वांचली भाई-बहन छठ पूजा यमुना जी में करते हैं और इस बार छठ पूजा पर जो कुछ हुआ, उसे दिल्ली की जनता ने देखा। 100 प्रतिशत हम इस पर काम करेंगे। यमुना को साफ करके रिवर फ्रंट बनाने का काम भाजपा सरकार करने जा रही है। दिल्ली के लोगों ने जितना भरोसा किया है, उससे ज्यादा काम हम करेंगे।"

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   16 Feb 2025 1:44 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story