राजनीति: 'केजरीवाल पंजाब को दिल्ली से नियंत्रित करना चाहते हैं', विजय सांपला ने उठाए सवाल

भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री विजय सांपला ने पंजाब में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की गतिविधियों पर सवाल उठाए हैं।

होशियारपुर, 13 फरवरी (आईएएनएस)। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री विजय सांपला ने पंजाब में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की गतिविधियों पर सवाल उठाए हैं।

उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और कैबिनेट मंत्रियों की बैठक पंजाब में भी हो सकती थी, लेकिन दिल्ली में पंजाब सरकार की मीटिंग आयोजित करना यह साबित करता है कि पंजाब पर अरविंद केजरीवाल का असल नियंत्रण है।

विजय सांपला ने गुरुवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि पंजाब सरकार में केजरीवाल के दखल से यह साफ होता है कि वह पंजाब में मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठकर राज्य को नियंत्रित करने की कोशिश कर रहे हैं। अगर अरविंद केजरीवाल पंजाब में मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं, तो पंजाब की जनता उन्हें कभी स्वीकार नहीं करेगी। दिल्ली की जनता ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया था और अगर वह यहां आकर पंजाब की सत्ता पर काबिज होना चाहते हैं, तो पंजाब की जनता उन्हें मुंह नहीं लगाएगी।

विजय सांपला ने पंजाब के मौजूदा मुख्यमंत्री भगवंत मान के कामकाजी तरीके पर भी सवाल उठाए। उन्होंने बताया कि पंजाब में भगवंत मान की कार्यशैली के कारण असंतोष का माहौल बना हुआ है। पंजाब में कई जगहों पर भगवंत मान के नेतृत्व को लेकर असंतुष्टता दिखाई दे रही है, उनके कार्यकाल में कुछ नकारात्मक बातें भी सामने आ रही हैं।

इसके अलावा, विजय सांपला ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के भाजपा में शामिल होने की संभावना को सिरे से नकारते हुए कहा कि ऐसा नामुमकिन है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   13 Feb 2025 3:49 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story