राजनीति: पंजाब का सीएम बनने का सपना देख रहे केजरीवाल, इसलिए उन्होंने यह बैठक बुलाई मनजिंदर सिरसा

पंजाब का सीएम बनने का सपना देख रहे केजरीवाल, इसलिए उन्होंने यह बैठक बुलाई  मनजिंदर सिरसा
दिल्ली विधानसभा चुनाव में हार के बाद आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में पंजाब के विधायकों की बैठक बुलाई है। यह बैठक दिल्ली के कपूरथला हाउस में हुई। इस पर भारतीय जनता पार्टी के महासचिव मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल पंजाब के मुख्यमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं। इसलिए उन्होंने यह बैठक बुलाई। वह पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को हटाना चाहते हैं।

नई दिल्ली, 11 फरवरी (आईएएनएस)। दिल्ली विधानसभा चुनाव में हार के बाद आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में पंजाब के विधायकों की बैठक बुलाई है। यह बैठक दिल्ली के कपूरथला हाउस में हुई। इस पर भारतीय जनता पार्टी के महासचिव मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल पंजाब के मुख्यमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं। इसलिए उन्होंने यह बैठक बुलाई। वह पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को हटाना चाहते हैं।

उन्होंने आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि "कुछ ख्वाब थे जो आंखों में टूट गए, कुछ अरमान थे जो होठों पर रूठ गए", अरविंद केजरीवाल के साथ भी यही हो रहा है। आज उन्होंने कपूरथला हाउस में पंजाब के विधायकों की बैठक बुलाई है। वह चुनाव दिल्ली में हारे हैं और बैठक पंजाब के विधायकों की क्यों? क्योंकि अरविंद केजरीवाल पंजाब के मुख्यमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं।

उन्होंने कहा, "अरविंद केजरीवाल सत्ता के बिना नहीं रह सकते, जैसे मछली पानी के बिना नहीं रह सकती। उन्हें लग्जरी में रहने की आदत हो गई है। उन्हें 10 लाख की कमोड पर टॉयलेट सीट पर बैठने की आदत हो गई है। उन्हें 25 लाख के मखमली कार्पेट पर चलने की आदत हो गई है। उन्हें 80 लाख के जापानी जैकुजी में आराम करने की आदत हो गई है, इसलिए वे पंजाब के मुख्यमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं। मैं अरविंद केजरीवाल को बताना चाहता हूं कि ये सपने आपकी आंखों में टूट जाएंगे, आपके होठों पर रूठ जाएंगे। पंजाब के बारे में सपने देखना छोड़ दीजिए। पंजाब के लोग स्वाभिमानी हैं, उन्होंने बड़े-बड़ों को नीचे गिराया है। अरविंद केजरीवाल, गलतफहमी में न रहें।"

उन्होंने कहा, "अब वह यह साबित करने में लगे हैं कि भगवंत मान नालायक हैं, भ्रष्ट हैं। यह सच है कि भ्रष्टाचार नहीं रुका, नशेबाजी नहीं रुकी। यह सच है कि पंजाब में बहुत भ्रष्टाचार हुआ है, नशेबाजी भी बहुत है। यह भी सच है कि हजार रुपए बहन-बेटियों को नहीं मिले। लेकिन भगवंत मान को हटाकर अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री बन जाएं, यह कभी सच नहीं हो सकता और यह होने वाला नहीं है। इसलिए अरविंद केजरीवाल, ऐसे सपने देखना बंद कर दीजिए।"

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   11 Feb 2025 4:06 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story