राजनीति: मुंबई के बांद्रा में बुजुर्ग महिला की हत्या, पुलिस जांच में जुटी

मुंबई के बांद्रा में बुजुर्ग महिला की हत्या, पुलिस जांच में जुटी
मुंबई के बांद्रा इलाके में एक 64 वर्षीय बुजुर्ग महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान रेखा खोंडे के रूप में हुई है। घटना की सूचना मंगलवार सुबह मुंबई पुलिस नियंत्रण कक्ष को मिली, जिसके तुरंत बाद बांद्रा पुलिस स्टेशन को सूचित किया गया।

मुंबई, 11 फरवरी (आईएएनएस)। मुंबई के बांद्रा इलाके में एक 64 वर्षीय बुजुर्ग महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान रेखा खोंडे के रूप में हुई है। घटना की सूचना मंगलवार सुबह मुंबई पुलिस नियंत्रण कक्ष को मिली, जिसके तुरंत बाद बांद्रा पुलिस स्टेशन को सूचित किया गया।

सूचना मिलते ही आनन-फानन में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर देखा कि महिला का हाथ बंधा हुआ था और उसकी गर्दन पर तेज धारदार हथियार से वार किया गया था। हत्या किस मकसद से की गई, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।

इस मामले में बांद्रा पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। जांच के दौरान पुलिस ने महिला की हत्या के आरोपी को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ जारी है।

पुलिस अब यह जानने का प्रयास कर रही है कि हत्या के पीछे क्या मकसद था और क्या महिला के साथ कोई और अपराध भी किया गया। महिला के हाथ बंधे होने और हत्या की नृशंसता को देखते हुए पुलिस ने दुष्कर्म की आशंका से इनकार नहीं किया है। हालांकि, इसकी पुष्टि के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

पूछताछ के दौरान पुलिस आरोपी से यह जानने की कोशिश कर रही है क्या वह अकेला था या किसी और की भी इसमें संलिप्तता है। इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं ताकि घटना के बारे में अधिक जानकारी मिल सके। पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है और जल्द ही हत्या के पीछे की असली वजह सामने आने की संभावना है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   11 Feb 2025 2:31 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story