राजनीति: महाकुंभ में उमड़े आस्था के महासागर से अखिलेश यादव परेशान केशव प्रसाद मौर्य

महाकुंभ में उमड़े आस्था के महासागर से अखिलेश यादव परेशान  केशव प्रसाद मौर्य
उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को कहा कि सपा मुखिया अखिलेश यादव को महाकुंभ में श्रद्धालुओं के महासागर के उमड़ने से परेशानी हो रही है।

मेरठ, 10 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को कहा कि सपा मुखिया अखिलेश यादव को महाकुंभ में श्रद्धालुओं के महासागर के उमड़ने से परेशानी हो रही है।

उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव रोज सोशल मीडिया पर उल्टा-सीधा पोस्ट कर रहे हैं। व्यवस्था कुछ कर नहीं सकते, क्योंकि उनकी अव्यवस्था फैलाने वाली पार्टी है। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री को ऐसे बयान नहीं देने चाहिए। अगर उनके पास कोई सुझाव है, तो बताएं। इस तरह से मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से दुष्प्रचार करना गलत है।

उन्होंने कहा कि व्यवस्था बहुत अच्छी है। मैं प्रयागराज का रहने वाला हूं। लेकिन, कोई अव्यवस्था न हो, इस कारण हम लोग ज्यादा नहीं जा रहे हैं। इसका ख्याल रखा जा रहा है कि श्रद्धालुओं की सेवा में कोई दिक्कत नहीं हो। महाकुंभ में अपेक्षा से अधिक श्रद्धालु आ रहे हैं। महाकुंभ में स्वतंत्र भारत के इतिहास में सबसे अच्छी व्यवस्था है।

उन्होंने तंज कसा कि अखिलेश यादव की पार्टी लोकसभा चुनाव जीतती है तो सब ठीक होता है। जब हार जाती है तब उन्हें सब खराब लगता है। 2027 में सपा की बड़ी दुर्दशा होने जा रही है। वह समाप्तवादी पार्टी बनने जा रही है। सपा के बारे में समाज की धारणा है कि वो गुंडों-अपराधियों की पार्टी है। भाजपा के सुशासन में गुंडों और माफियाओं पर नकेल कसी गई है। अपराधियों को पता है कि कुछ गलत करेंगे तो परेशानी उठानी पड़ेगी। भाजपा की विजय भी इस बात का प्रमाण है कि जनता का आशीर्वाद हमें मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग एक संवैधानिक संस्था है। उसके साथ ऐसा आचरण सिर्फ सपा ही कर सकती है। दिल्ली में आम आदमी पार्टी की लूट और झूठ को जनता ने नकार दिया है। जनता विकास चाहती है, विवाद नहीं। अरविंद केजरीवाल ने 10 साल की सरकार में दिल्ली को कूड़े के ढेर में तब्दील कर दिया। यमुना को प्रदूषित किया। आम आदमी पार्टी ने भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। दिल्ली देश की राजधानी है। इसे भाजपा ही बेहतर बना सकती है। अरविंद केजरीवाल को दिल्ली की जनता ने जो सजा सुनाई है, उसका स्वागत है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   10 Feb 2025 7:54 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story