राजनीति: विपक्षी दल हारने के बाद ईवीएम को देते हैं दोष एसपी सिंह बघेल

विपक्षी दल हारने के बाद ईवीएम को देते हैं दोष  एसपी सिंह बघेल
केंद्रीय राज्य पंचायती राज मंत्री एसपी सिंह बघेल ने शुक्रवार को मिल्कीपुर चुनाव को लेकर विपक्षी दलों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग जो भी चुनाव कराता है, वह निष्पक्ष ही कराता है। लेकिन, विपक्षी हार जाने के बाद ईवीएम को दोष देते हैं।

इटावा, 10 जनवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय राज्य पंचायती राज मंत्री एसपी सिंह बघेल ने शुक्रवार को मिल्कीपुर चुनाव को लेकर विपक्षी दलों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग जो भी चुनाव कराता है, वह निष्पक्ष ही कराता है। लेकिन, विपक्षी हार जाने के बाद ईवीएम को दोष देते हैं।

उन्होंने कहा कि मैं दो बार सांसद बैलेट पेपर से हुआ हूं। इसके बाद ईवीएम से सांसद बना। सन 2007 में ईवीएम से मायावती ने सरकार बनाई। इसके बाद 2012 में अखिलेश ने भी ईवीएम से सरकार बनाई। छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने अपनी सरकार ईवीएम से बनाई। तमिलनाडु में एआईडीएमके ने अपनी सरकार ईवीएम से बनाई। आम आदमी पार्टी की सरकार दो सूबों में इसी ईवीएम से बनकर चल रही है। बेचारी ईवीएम दोषी हो जाती है। दिल्ली में भाजपा सरकार बनाने जा रही, इसीलिए यह लोग मिथ्या आरोप लगा रहे हैं। अभी हाल में हुए उपचुनाव में भाजपा ने कई सीटों पर जीत हासिल की है।

उन्होंने कहा कि भाजपा अपनी कल्याणकारी योजनाओं, राज्य सरकार की कानून व्यवस्था और कार्यकर्ताओं के बूथ लेवल पर मेहनत से कमल खिलाएगी।

उन्होंने कहा कि महाकुंभ की अच्छी तैयारी हुई है। पीएम ने खुद जाकर देखा है। मुख्यमंत्री योगी तो कई बार जा चुके हैं। विश्व के लोगों को इस पर शोध करना चाहिए कि आखिर भारत में सनातन की जड़ें कितनी मजबूत हैं। हालांकि, इस सनातन पर बाबर, खिलजी, मुगलों और ईसाइयों ने बहुत हमले किए। राजनीतिक लोगों ने अकबर और औरंगजेब की लाल बत्ती ले ली होगी। लेकिन, संत और शंकराचार्य कमंडल लेकर जंगल चले गए, तभी सनातन सुरक्षित है।

उन्होंने आगे कहा कि इस बार के महाकुंभ में 40 से 50 करोड़ लोग जाएंगे। यह कोई पिकनिक स्पॉट नहीं है। भारत की संस्कृति, सभ्यता, धर्म और ईश्वर को मनाने वाले ही कुंभ जाएं। वहां मैनेजमेंट के बच्चों को खासतौर पर जाना चाहिए।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   10 Jan 2025 4:38 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story