राजनीति: अरविंद केजरीवाल ने सुखबीर बादल पर हमले की कड़ी निंदा की, बोले- 'पुलिस की मुस्तैदी से बड़ा हादसा टला'
![अरविंद केजरीवाल ने सुखबीर बादल पर हमले की कड़ी निंदा की, बोले- पुलिस की मुस्तैदी से बड़ा हादसा टला अरविंद केजरीवाल ने सुखबीर बादल पर हमले की कड़ी निंदा की, बोले- पुलिस की मुस्तैदी से बड़ा हादसा टला](https://iansportalimages.s3.amazonaws.com/thumbnails/202412043273852.jpg)
नई दिल्ली, 4 दिसंबर (आईएएनएस)। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर हुए जानलेवा हमले की बुधवार को दिल्ली विधानसभा में कड़ी निंदा की।
अरविंद केजरीवाल ने विधानसभा में कहा कि आज पंजाब में एक घटना घटी, एक बहुत बड़ा हादसा होने से बच गया। पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल के ऊपर किसी ने गोली चलाने की कोशिश की, लेकिन पंजाब पुलिस की मुस्तैदी की वजह से और उनके अच्छे काम की वजह से एक बहुत बड़ा हादसा होते होते बच गया। सुखबीर बादल सुरक्षित हैं। मैं इस घटना की कड़े से कड़े शब्दों में निंदा करता हूं।
पंजाब के अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में बुधवार सुबह सुखबीर सिंह बादल पर जानलेवा हमला हुआ है। पंजाब में इस समय आम आदमी पार्टी का सरकार है।
दिल्ली के पूर्व सीएम ने आगे कहा कि पंजाब और पंजाबियों को बदनाम करने की एक बहुत बड़ी साजिश रची जा रही है। इसके पीछे बहुत बड़ी-बड़ी ताकतें शामिल हैं, जो पंजाब और पंजाबियों को बदनाम करना चाहती हैं।
उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस ने ना केवल इस घटना को रोका है, बल्कि पूरे देश के सामने एक मिसाल भी पेश की है कि किस तरह से कानून व्यवस्था को मुस्तैदी से बरकरार रखा जा सकता है। मैं पंजाब पुलिस की तारीफ करता हूं कि उन्होंने स्थिति को काबू किया।
केजरीवाल ने कहा कि जब पंजाब में सुबह ये घटना घटी तब भाजपा, उनके नेताओं और मीडिया ने पंजाब की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाना शुरू कर दिया।
बता दें कि शिरोमणि अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल पर पंजाब के अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में बुधवार सुबह जानलेवा हमला किया गया। उन पर गोली चलाई गई, जिसमें वो बाल-बाल बच गए। हमलावर को मौके से पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
पुलिस ने हमलावर के पास से पिस्टल भी बरामद की है। आरोपी का नाम नारायण सिंह बताया जा रहा है और वह खालसा दल से जुड़ा है। सुखबीर सिंह बादल पर हमला सुबह लगभग नौ बजे हुआ। उस समय वह भूमिका में मेन गेट पर तैनात थे। गेट पर दूसरी तरफ सुखदेव सिंह ढींडसा भी थे। वहीं दरबार साहिब में गोली चलने की आवाज से संगत भी घबरा गए। बताया जा रहा है कि हमलावर ने जैसे ही गोली चलाई मौके पर मौजूद लोगों ने उसे तुरंत पकड़ लिया।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   4 Dec 2024 5:03 PM IST