अंतरराष्ट्रीय: शीत्सांग में संग्रहालय व्यवस्था प्रारंभिक रूप से स्थापित

शीत्सांग (तिब्बत) स्वायत्त प्रदेश के संग्रहालय कार्य विकास पर हाल ही में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन से मिली खबर के अनुसार अब शीत्सांग में संग्रहालय व्यवस्था का निर्माण निरंतर सुधर रहा है और संग्रहालयों की गुणवत्ता स्पष्ट रूप से बेहतर हुई है। अब पूरे स्वायत्त प्रदेश में विभिन्न श्रेणियों की प्राचीन अवशेष संरक्षण इकाईयों की संख्या 2,373 है और मूल्यवान प्राचीन वस्तुओं की संख्या 1,11,500 है।

बीजिंग, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। शीत्सांग (तिब्बत) स्वायत्त प्रदेश के संग्रहालय कार्य विकास पर हाल ही में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन से मिली खबर के अनुसार अब शीत्सांग में संग्रहालय व्यवस्था का निर्माण निरंतर सुधर रहा है और संग्रहालयों की गुणवत्ता स्पष्ट रूप से बेहतर हुई है। अब पूरे स्वायत्त प्रदेश में विभिन्न श्रेणियों की प्राचीन अवशेष संरक्षण इकाईयों की संख्या 2,373 है और मूल्यवान प्राचीन वस्तुओं की संख्या 1,11,500 है।

शीत्सांग स्वायत्त प्रदेश के प्राचीन अवशेष ब्यूरो के जिम्मेदार अधिकारी के मुताबिक वर्तमान राजकीय संग्रहालय, निजी संग्रहालय, स्मृति भवन और मंदिरों के प्रदर्शनी भवन से गठित शीत्सांग की संग्रहालय व्यवस्था प्रारंभिक रूप से स्थापित हुई है, जिनकी कुल संख्या 43 है।

इधर के कुछ सालों में संग्रहालय का दौरा करने वाले लोगों की संस्था निरंतर बढ़ रही है। इस जनवरी से इस सितंबर तक दर्शकों की संख्या 32 लाख 50 हजार से अधिक रही। इसके अलावा शीत्सांग ने अन्य प्रांतों व शहरों के साथ आदान-प्रदान मजबूत किया है। पांच साल में करीब 60 विभिन्न किस्मों की प्राचीन वस्तुओं की प्रदर्शनियां लगाई गईं और दस ऑनलाइन प्रदर्शनियां भी आयोजित हुई।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   28 Oct 2024 4:00 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story