राजनीति: हरियाणा में प्रचंड बहुमत से बनेगी भाजपा सरकार सीएम नायब सिंह सैनी

हरियाणा में प्रचंड बहुमत से बनेगी भाजपा सरकार  सीएम नायब सिंह सैनी
हरियाणा विधानसभा चुनाव को अपने पक्ष में करने के लिए तमाम राजनीतिक दलों की ओर से हर संभव कोशिश की जा रही है। प्रदेश भर में धुंआधार प्रचार और जनसभाओं का दौर जारी है। इसी कड़ी में मंगलवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पानीपत के इसराना विधानसभा क्षेत्र में चुनावी जनसभा में संबोधित किया।

पानीपत, 17 सितंबर (आईएएनएस)। हरियाणा विधानसभा चुनाव को अपने पक्ष में करने के लिए तमाम राजनीतिक दलों की ओर से हर संभव कोशिश की जा रही है। प्रदेश भर में धुंआधार प्रचार और जनसभाओं का दौर जारी है। इसी कड़ी में मंगलवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पानीपत के इसराना विधानसभा क्षेत्र में चुनावी जनसभा में संबोधित किया।

जनसभा को संबोधित करने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह ने दावा किया कि हरियाणा में प्रचंड बहुमत से भाजपा की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा मजबूती से चुनाव लड़ रही है। भाजपा को लोगों से मिल रहे प्यार, जोश, उत्साह और आशीर्वाद को देखकर हम दावे से कह सकते हैं कि देश की तरह हरियाणा में भी तीसरी बार हमारी सरकार बन रही है।

उन्होंने कहा कि केंद्र के साथ मिलकर हरियाणा को आगे बढ़ाने का काम करेंगे। हरियाणा में भाजपा बहुमत का आंकड़ा पार करेगी और एक बार फिर सरकार बनाएगी। प्रदेश की जनता भाजपा की सरकार बनाने के पक्ष में है, क्योंकि हमने पिछले 10 वर्षों में प्रदेश को नए विकास की ऊंचाइयों पर पहुंचाने का काम किया है। भेदभाव और क्षेत्रवाद से अलग हटकर भाजपा ने हर किसी के हित में काम किया है।

कांग्रेस पर जुबानी हमला बोलते हुए सीएम सैनी ने कहा कि कांग्रेस ने अपने शासन में केवल आश्वासन देने का काम किया था। कांग्रेस इस दौरान जनता के लिए कोई योजना नहीं लाई। उनके शासन में लोगों को प्रताड़ित किया जाता था, उन्हें अपमानित किया जाता था।

उन्होंने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा का असली चेहरा और उनकी मंशा जग जाहिर हो चुकी है। कांग्रेस को दलित विरोध बताते हुए उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस लोगों का शोषण करती है, ये लोगों को लाइन में खड़े करने वाले लोग हैं। यह लोग अफवाह फैलाकर अपना उल्लू सीधा करने का काम करते हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   17 Sept 2024 3:06 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story