राजनीति: केजरीवाल का सहानुभूति के आधार पर वोट लेने का इरादा, जेल जाने के दौरान देना चाहिए था इस्तीफा उदित राज

केजरीवाल का सहानुभूति के आधार पर वोट लेने का इरादा, जेल जाने के दौरान देना चाहिए था इस्तीफा  उदित राज
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को आम आदमी पार्टी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए दो दिन बाद सीएम पद से इस्तीफा देने का ऐलान किया। इसके बाद सियासत गरमा गई है।

नई दिल्ली, 15 सितंबर (आईएएनएस)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को आम आदमी पार्टी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए दो दिन बाद सीएम पद से इस्तीफा देने का ऐलान किया। इसके बाद सियासत गरमा गई है।

कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता उदित राज ने कहा कि सीएम केजरीवाल के मुद्दे पर कांग्रेस पार्टी जवाब तो नहीं देगी, उनकी पार्टी का यह आंतरिक मामला है कि वो इस्तीफा देंगे कि मुख्यमंत्री बने रहेंगे। मेरा मानना है कि इस कदम के पीछे सहानुभूति के आधार पर वोट लेना है।

उन्होंने कहा कि, उनकी अपनी रणनीति है कि वो क्यों इस्तीफा दे रहे हैं। इस्तीफा देना था, तो जब जेल जा रहे थे, उसी समय दे देना चाहिए था। अब इस समय इस्तीफे की पेशकश कर रहे हैंं, तो जरूर कोई बात होगी। हम कोई हस्तक्षेप नहीं कर सकते। हमारे नेता राहुल गांधी ने उनके जेल जाने के खिलाफ आवाज उठाई थी। विपक्ष को इस देश में प्रताड़ित किया जा रहा है और जांच एजेंसियों का बड़े पैमाने पर दुरुपयोग किया जा रहा है। जहां तक लोकतंत्र की हत्या की बात होगी, संविधान बचाने की बात होगी, हम सब लोग एक साथ हैं। आम आदमी पार्टी आज भी इंडिया अलायंस का हिस्सा है। केजरीवाल के इस कदम से उनको कितना लाभ मिलेगा, इसकी तस्वीर आने वाले दिनों में साफ होगी।

वहीं दिल्ली से भाजपा सांसद योगेंद्र चांदोलिया ने कहा कि, केजरीवाल ने इस्तीफा सुप्रीम कोर्ट के दबाव में देने का फैसला किया है। सुप्रीम कोर्ट ने जो शर्त लगाई है, उसने केजरीवाल के हाथ पांव सारे बांध दिए गए हैं। अब वह सुनीता केजरीवाल को मुख्यमंत्री बनाएंगे और खुद शीश महल का आनंद लेंगे। दिल्ली की जनता केजरीवाल के नाटक को जान चुकी है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   15 Sept 2024 5:31 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story