सिनेमा: जिनके म्यूजिक से अमर हो गया सलमान खान का "प्रेम" किरदार, जानें कौन थे संगीतकार रामलक्ष्मण

जिनके म्यूजिक से अमर हो गया सलमान खान का प्रेम किरदार, जानें कौन थे संगीतकार रामलक्ष्मण
'मैंने प्यार किया', 'हम आपके हैं कौन' और 'हम साथ-साथ हैं', ये वो फिल्में हैं, जिसने सलमान खान के निभाए "प्रेम" किरदार को अमर कर दिया। इन फिल्मों ने सलमान के करियर को बुलंदियों पर पहुंचाया। फिल्म के गाानों को दर्शकों का भी भरपूर प्यार मिला।

नई दिल्ली, 15 सितंबर (आईएएनएस)। 'मैंने प्यार किया', 'हम आपके हैं कौन' और 'हम साथ-साथ हैं', ये वो फिल्में हैं, जिसने सलमान खान के निभाए "प्रेम" किरदार को अमर कर दिया। इन फिल्मों ने सलमान के करियर को बुलंदियों पर पहुंचाया। फिल्म के गाानों को दर्शकों का भी भरपूर प्यार मिला।

"कबूतर जा...", "पहला पहला प्यार है", "जूते दो पैसे लो", ये वो गाने हैं, जिन्हें आज भी अगर आप सुनने बैठें तो इसके म्यूजिक में खा जाएंगे। इन फिल्मों को संगीत दिया था हिंदी सिनेमा के मशहूर संगीतकार रामलक्ष्मण ने।

16 सितंबर, 1942 को पैदा हुए संगीतकार रामलक्ष्मण का असली नाम विजय पाटिल था। बहुत कम लोग जानते हैं कि रामलक्ष्मण पहले इंडस्ट्री में 'लक्ष्मण' के नाम से जाने जाते थे। लेकिन, जब फिल्म इंडस्ट्री में उन्होंने बतौर संगीतकार अपना करियर शुरू किया तो उन्हें एक अन्य संगीतकार 'राम' का साथ मिला।

संगीतकार रामलक्ष्मण ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी एजेंट विनोद से, जो साल 1977 में आई थी और इसे राजश्री प्रोडक्शंस के बैनर तले बनाया गया था।

शुरुआत में तो राम-लक्ष्मण मिलकर संगीत देते थे। लेकिन, फिल्म 'एजेंट विनोद' (1977) में गाना गाने के बाद राम की तबीयत बिगड़ी और उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। लक्ष्मण अपने साथी राम को नहीं भूल पाए और उन्होंने अपना नाम बदलकर रामलक्ष्मण रख लिया। उन्होंने इस नाम को बरकरार रखने का फैसला किया और आगे चलकर फिल्मों में इसी नाम से संगीत दिया।

उन्हें संगीतकार के रूप में पहचान मिली सूरज बड़जात्या की फिल्मों से। 'मैंने प्यार किया' (1989)' में म्यूजिक दिया, जिसके गाने सुपरहिट हुए। इसके लिए उन्हें फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ संगीतकार का भी अवार्ड मिला। यहीं से उनकी किस्मत चमकी और इसके बाद फिल्म 'हम आपके हैं कौन (1994)' और 'हम साथ साथ हैं' (1999) में भी म्यूजिक दिया। इसके अलावा उन्होंने 'एजेंट विनोद', 'तराना' और 'अनमोल' जैसी फिल्मों में भी संगीत दिया।

अपने चार दशक से अधिक लंबे करियर के दौरान संगीतकार रामलक्ष्मण ने हिंदी के अलावा मराठी और भोजपुरी फिल्मों के लिए संगीत बनाया। उन्होंने अपने करियर के दौरान 150 से अधिक फिल्मों के लिए म्यूजिक दिया। रामलक्ष्मण ने मनमोहन देसाई, महेश भट्ट, जीपी सिप्पी, अनिल गांगुली और सूरज बड़जात्या जैसे मशहूर फिल्म निर्देशकों के साथ काम किया।

रामलक्ष्मण की अधिकतर फिल्मों में 'स्वर कोकिला' लता मंगेशकर और एसपी बालासुब्रमण्यम ने अपनी आवाज दी है। संगीत जगत में बहुत ही कम समय में अपने नाम का परचम लहराने वाले मशहूर संगीतकार रामलक्ष्मण का 22 मई, 2021 को निधन हो गया।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   15 Sept 2024 10:45 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story