राजनीति: हरियाणा की जनता को कांग्रेस पर भरोसा नहीं गौरव गौतम

हरियाणा की जनता को कांग्रेस पर भरोसा नहीं  गौरव गौतम
चुनावी राज्य हरियाणा में सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। इस बीच कांग्रेस के अंदर टिकट बंटवारे को लेकर विरोध दिख रहा है। पलवल से भाजपा प्रत्याशी गौरव गौतम ने आईएएनएस से बात करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा।

पलवल, 12 सितंबर (आईएएनएस)। चुनावी राज्य हरियाणा में सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। इस बीच कांग्रेस के अंदर टिकट बंटवारे को लेकर विरोध दिख रहा है। पलवल से भाजपा प्रत्याशी गौरव गौतम ने आईएएनएस से बात करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा।

गौरव गौतम ने कहा, कांग्रेस में फूट पड़ी है और ये बिखरी हुई पार्टी है। हरियाणा की जनता को कांग्रेस पर भरोसा नहीं है। टिकट बंटवारे को लेकर जो कुछ पार्टी के अंदर देखने को मिला, आगे इससे भी अधिक भगदड़ मचेगी और जल्द ही कांग्रेस टूट जाएगी और लगातार तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी हरियाणा में सरकार बनाएगी।

उन्होंने कहा, कांग्रेस के लोग मुंगेरीलाल की तरह सत्ता में वापसी करने के सपने देख रहे हैं। हरियाणा में भाजपा पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने वाली है।

हरियाणा में विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ी हुई हैं। हरियाणा चुनाव के नामांकन के अंतिम दिन पांचवी लिस्ट में कांग्रेस ने अपने बचे हुए दो प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया। इससे पहले कांग्रेस ने गुरुवार सुबह पांच उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट जारी की थी और इससे पहले बुधवार देर रात 40 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की थी।

बता दें कि हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार को नामांकन का अंतिम दिन था। अंतिम दिन सभी पार्टियों के बचे हुए उम्मीदवारों ने नामांकन किया। इस बार हरियाणा विधानसभा चुनाव की तस्वीर कुछ अलग ही देखने को मिलने वाली है।

भाजपा हरियाणा में 10 साल से सत्ता में है, ऐसे में सरकार के खिलाफ जनता में एक लहर, दूसरी कांग्रेस का अकेले विधानसभा चुनाव लड़ने का फैसला, तीसरा कांग्रेस और भाजपा के खिलाफ आम आदमी पार्टी (आप) का मैदान में उतरना, चौथा कांग्रेस में अंदरुनी कलह के साथ टिकट बंटवारे को लेकर उसके कार्यकर्ता और नेताओं के बीच फैली नाराजगी एवं पांचवां और सबसे अहम हरियाणा की क्षेत्रीय पार्टियां जैसे इनेलो और जजपा का इस चुनाव के लिए दमखम लगाना। इन सब के बीच कांग्रेस में बगावत हरियाणा चुनाव के पूरे सीन को बदल सकता है।

दरअसल, इस बार कांग्रेस को आशा है कि भाजपा को सत्ता से बाहर करने में वह कामयाब रहेगी। लेकिन, जिस तरह से टिकट बंटवारे के बाद कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता एक-एक कर पार्टी छोड़ते गए और इनेलो एवं आप जैसी पार्टियों का दामन थामते गए, उसने बहुत कुछ बता दिया। कांग्रेस के लिए यह इस चुनाव में अच्छे संकेत नहीं माने जा रहे हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   12 Sept 2024 6:22 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story