राजनीति: पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस की लाइब्रेरी में होंगी प्रत्येक विचारवान लेखकों की पुस्तकें मोहन यादव

पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस की लाइब्रेरी में होंगी प्रत्येक विचारवान लेखकों की पुस्तकें  मोहन यादव
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शुक्रवार को भोपाल में माधवराव सप्रे स्मृति समाचार पत्र संग्रहालय में आयोजित "भारतीय भाषा महोत्सव" का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कई पुस्तकों का विमोचन किया। उन्होंने कहा कि भाषा से भारतीय संस्कृति की पहचान है।

भोपाल,16 अगस्त (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शुक्रवार को भोपाल में माधवराव सप्रे स्मृति समाचार पत्र संग्रहालय में आयोजित "भारतीय भाषा महोत्सव" का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कई पुस्तकों का विमोचन किया। उन्होंने कहा कि भाषा से भारतीय संस्कृति की पहचान है।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री उदय प्रताप सिंह एवं अन्य मौजूद रहे। उन्होंने नई शिक्षा नीति 2020 के तहत आरएसएस विचारकों की किताबों को पाठ्यक्रम में शामिल करने को लेकर उठे विवाद पर कहा कि "पाठ्यक्रम को अभी अंतिम रूप नहीं दिया गया है। समिति और अध्ययन मंडल इस पर अंतिम निर्णय लेंगे। लेकिन, हम इतना बता देना चाहते हैं कि पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस की लाइब्रेरी में प्रत्येक विचारवान लेखकों की पुस्तकें होंगी।

उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति 2020 के माध्यम से शिक्षा में हर भाषा के उपयोग पर जोर दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारे यहां ऐसा माना जाता है कि ज्ञान दसों दिशाओं से आनी चाहिए। ज्ञान का प्रवाह कभी नहीं रुकना चाहिए, भारत की विशेषता भी यही है। भारत के आगे बढ़ने का कारण भी यही है। यादव ने कहा कि हमारे यहां कहा गया है, सर्वे भवंतु सुखिन:, हम तो सभी के लिए सोच कर चलने वाले हैं। दसों दिशाओं से जो विचार आते हैं, उसमें से हम अपने मूल विचार को भूले नहीं है।

बता दें कि मध्य प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने भी इस पर जोर दिया था कि भारत के स्वतंत्रता आंदोलन के इतिहास को उसके उचित संदर्भ में जनता के सामने पेश किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति, 2020 के तहत भारतीय ज्ञान परंपरा पर काम हो रहा है। खुशी की बात है कि उसमें मध्य प्रदेश अग्रणी राज्य बनने जा रहा है। राज्य ने विचार की प्रक्रिया तेज की है। सभी विश्वविद्यालयों में ज्ञान परंपरा का प्रकोष्ठ बनाया है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   16 Aug 2024 12:32 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story