राजनीति: स्वतंत्रता दिवस को लेकर बिहार में सुरक्षा कड़ी, गांधी मैदान में सीएम नीतीश कुमार फहराएंगे तिरंगा

स्वतंत्रता दिवस को लेकर बिहार में सुरक्षा कड़ी, गांधी मैदान में सीएम नीतीश कुमार फहराएंगे तिरंगा
स्वतंत्रता दिवस को लेकर बिहार में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पटना के गांधी मैदान में मुख्य समारोह आयोजित किया जाएगा, जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार झंडोतोलन करेंगे।

पटना, 14 अगस्त (आईएएनएस)। स्वतंत्रता दिवस को लेकर बिहार में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पटना के गांधी मैदान में मुख्य समारोह आयोजित किया जाएगा, जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार झंडोतोलन करेंगे।

जिला प्रशासन की ओर से समारोह की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। बुधवार को प्रमंडलीय आयुक्त कुमार रवि ने गांधी मैदान का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। बारिश की आशंका को लेकर गांधी मैदान में वाटरप्रूफ पंडाल बनाया गया है, जिसमें 30 हजार दर्शकों के बैठने की व्यवस्था की गई है।

गांधी मैदान की सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई है। 98 मजिस्ट्रेट और 1000 से अधिक पुलिसकर्मी इस दौरान सुरक्षा में तैनात रहेंगे। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पूरे गांधी मैदान को चार सेक्टर में बांटा गया है। हर सेक्टर की जिम्मेदार अलग-अलग अधिकारी को सौंपी गई है। गांधी मैदान में अस्थाई नियंत्रण कक्ष भी बनाया गया है।

पटना के जिलाधिकारी डॉ चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि दर्शकों के लिए पंडाल बनाया गया है, जिससे बारिश होने पर दर्शकों को परेशानी नहीं होगी। ऊंची इमारतों पर भी सुरक्षा के लिए जवान तैनात रहेंगे। सादे कपड़ों में भी पुलिसकर्मी चप्पे-चप्पे पर नजर रखेंगे।

उन्होंने बताया कि सभी मेहमान सुबह 8:30 बजे तक अपनी जगह पर पहुंच जाएंगे। स्वतंत्रता दिवस समारोह में 13 झांकियां भी निकाली जाएगी। इन झांकियों के जरिए सरकार की विकासात्मक और लोक कल्याणकारी योजनाओं, समाज सुधार अभियान और महिला सशक्तिकरण कार्यक्रमों को दिखाया जाएगा। सुरक्षा के दृष्टिकोण से झांकी की संरचना की ऊंचाई अधिकतम 15 फीट निर्धारित की गई है।

---आईएएनएस

पीकेटी/ एसएम/जीकेटी

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   14 Aug 2024 3:41 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story