राजनीति: उत्तर प्रदेश सपा के गढ़ करहल में सेंध लगाने की तैयारी में भाजपा, ब्रजेश पाठक ने कार्यकर्ताओं के साथ की चर्चा

उत्तर प्रदेश  सपा के गढ़ करहल में सेंध लगाने की तैयारी में भाजपा, ब्रजेश पाठक ने कार्यकर्ताओं के साथ की चर्चा
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने करहल विधानसभा उपचुनाव को लेकर रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मंथन किया। उन्होंने कहा कि पार्टी बूथवार रिपोर्ट तैयार कर रही है और उसके आधार पर योजना बनाई जाएगी।

मैनपुरी (उत्तर प्रदेश), 11 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने करहल विधानसभा उपचुनाव को लेकर रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मंथन किया। उन्होंने कहा कि पार्टी बूथवार रिपोर्ट तैयार कर रही है और उसके आधार पर योजना बनाई जाएगी।

करहल विधानसभा को सपा का गढ़ कहे जाने पर डिप्टी सीएम ने कहा कि सभी गढ़ खत्म हो चुके हैं। अब यह जनता का गढ़ है और जनता जिसे चुनेगी वही जीतेगा। वह आज करहल विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर कर रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की भी समीक्षा की है। जिलाधिकारी से प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विकास योजनाओं के बारे में भी बात की है।

उन्होंने कहा कि बड़ी परियोजनाएं समय पर पूरी होनी चाहिए। अस्पतालों में दवाइयां उपलब्ध होनी चाहिए, बाहर से दवाइयां बिल्कुल न लिखी जाएं। हमने निर्देश दिए हैं कि अस्पताल में आने वाले लोग मरीजों को भगवान मानकर उनकी सेवा करें।

मैनपुरी समाजवादी पार्टी का अभेद्य किला है। इसमें करहल विधानसभा सीट भी शामिल है। इसे जिले में सपा का सबसे मजबूत किला कहा जाता है। सैफई से सटे इस विधानसभा क्षेत्र में 1993 के बाद एक चुनाव को छोड़कर सपा ने सब में जीत हासिल की है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने अपना पहला विधानसभा चुनाव इसी सीट से लड़ा था। अब वह कन्नौज से सांसद हैं।

बांग्लादेश की घटना पर बोलते हुए ब्रजेश पाठक ने कहा कि यह बहुत दुखद है। यह मामला केंद्र सरकार के अधीन है और केंद्र सरकार उच्च स्तर पर सभी आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   11 Aug 2024 10:58 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story