खेल: पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने पर भारतीय हॉकी टीम के गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने जताई खुशी

पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने पर भारतीय हॉकी टीम के गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने जताई खुशी
पेरिस ओलंपिक में गुरुवार को भारतीय हॉकी टीम ने स्पेन को 2-1 से हराकर कांस्य पदक अपने नाम किया। मैच के बाद गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने आईएएनएस से बात करते हुए पदक मिलने पर खुशी जताई।

पेरिस, 9 अगस्त (आईएएनएस)। पेरिस ओलंपिक में गुरुवार को भारतीय हॉकी टीम ने स्पेन को 2-1 से हराकर कांस्य पदक अपने नाम किया। मैच के बाद गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने आईएएनएस से बात करते हुए पदक मिलने पर खुशी जताई।

भारतीय हॉकी टीम के स्टार गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने आईएएनएस से कहा, "मेडल जीतकर हम लोग घर जा रहे हैं, इससे अच्छा और क्या हो सकता है। पेरिस ओलंपिक की यात्रा आसान नहीं थी, बहुत मुश्किल थी। जितना टीम के लिए कर सकता था, उतना किया।"

उन्होंने कहा कि, क्रिकेट की तुलना में फाइनेंशियली हम लोग कमजोर हैं। लेकिन अगर कहीं भी जाओ तो एक हॉकी फैन मिलेगा, जो कहेगा कि आपने अच्छा किया।

श्रीजेश ने बताया कि गोलकीपर के रूप में खेलना हमेशा मुश्किल रहा है। कई बार स्टैंडबाय, सेकंड गोलकीपर के रूप में भी खेला हूं। कई मैचों में हार और कई मैचों में जीत मिली है। हॉकी मे गोलकीपर का काम बहुत कठिन है।

मैच के दौरान गोल पोस्ट से बात करने की रणनीति को लेकर उन्होंने कहा कि यहां से जवाब नहीं आता, ये सिर्फ सुनता है। प्लेयर व्यस्त रहते हैं, उनके पास उतना समय नहीं रहता है कि बात करें। इसलिए गोलपोस्ट मेरा घर है, इससे मैं अच्छे से बात कर लेता हूं।

बता दें भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने टोक्यो के बाद पेरिस ओलंपिक में भी अपना परचम लहराते हुए कांस्य पदक जीत लिया है।

भारतीय हॉकी टीम ने टोक्यो ओलंपिक में जर्मनी को मात देकर कांस्य पदक जीता था। इस बार स्पेन को 2-1 से हराकर कांस्य पदक जीता। यह ओलंपिक के इतिहास में भारतीय पुरुष हॉकी टीम का 13वां पदक था।

पेरिस ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम ने अपने पहले मैच में न्यूजीलैंड को 3-2 से हराकर अपने अभियान की शुरुआत की थी।

इसके अगले मैच में अर्जेंटीना के साथ भारत का मैच 1-1 से ड्रॉ हुआ था। इसके अगले ही दिन 30 जुलाई को भारत ने आयरलैंड को 2-0 से हरा दिया।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   8 Aug 2024 6:48 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story