हॉकी: भारतीय हॉकी टीम के सहायक कोच शिवेंद्र सिंह और खिलाड़ी मनदीप सिंह ने बताई इस जीत की अहमियत

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतकर शानदार प्रदर्शन किया है। इस प्रदर्शन पर टीम के सहायक कोच शिवेंद्र सिंह और खिलाड़ी मनदीप सिंह ने आईएएनएस से बात की।

पेरिस, 8 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतकर शानदार प्रदर्शन किया है। इस प्रदर्शन पर टीम के सहायक कोच शिवेंद्र सिंह और खिलाड़ी मनदीप सिंह ने आईएएनएस से बात की।

शिवेंद्र सिंह ने कहा, "बैक टू बैक जीत हासिल करना बहुत बड़ी बात होती है। यह भारत में हॉकी का कमबैक है और हमारे लिए बहुत खुशी की बात है।"

उन्होंने गोल्ड मेडल की कसक पर कहा, "हम गोल्ड ही जीतने आए थे, हमारी तैयारी उसी हिसाब से थी। हमारा लक्ष्य गोल्ड ही था।"

श्रीजेश और हरमनप्रीत के प्रदर्शन पर उन्होंने कहा, "श्रीजेश बेस्ट गोलकीपर हैं, उन्होंने हमें कई बार बचाया। हरमनप्रीत भारतीय हॉकी टीम के टॉप स्कोरर हैं, और उन्होंने हमें गोल करके दिए। उनके लिए टीम ने पेनल्टी कार्नर के मौके बनाए और यह पूरी टीम का एकजुट प्रयास रहा।"

भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ी मनदीप सिंह ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "यह मेडल बहुत अहम है। बैक टू बैक मेडल बड़ी बात है। टोक्यो में मेडल जीतने के बाद हमारा लक्ष्य यही था कि पदक का कलर चेंज करना है। हमने पेरिस ओलंपिक में शुरू से लेकर बहुत अच्छी हॉकी खेली। सेमीफाइनल में अच्छा मैच खेला, लेकिन हम हार गए। इसके बाद हम कांस्य पदक के लिए लड़े और यह हमारे लिए बेस्ट रहा।"

श्रीजेश को मिस करने पर उन्होंने कहा, "वह दुनिया के बेस्ट गोलकीपर में एक हैं। उनकी कमी बहुत खलेगी। उनसे बहुत कुछ सीखने को मिला, कैसे दबाव झेलना है। कैसे पेनल्टी कॉर्नर बनाने है। वह बहुत मदद करने वाली इंसान हैं।"

मालूम हो कि, भारत ने कांस्य पदक मैच में स्पेन को 2-1 से हराया और ओलंपिक में लगातार दूसरी बार पदक जीता। इससे पहले भारत ने टोक्यो ओलंपिक में भी जर्मनी को हराकर कांस्य पदक जीता था।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   8 Aug 2024 4:30 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story