राजनीति: अमरवाड़ा से भाजपा जीती तो जनता विकास से धो बैठेगी हाथ दिग्विजय सिंह

अमरवाड़ा से भाजपा जीती तो जनता विकास से धो बैठेगी हाथ  दिग्विजय सिंह
मध्य प्रदेश के अमरवाड़ा समेत देश के 7 राज्यों के 13 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं। मध्य प्रदेश में अमरवाड़ा विधानसभा सीट पर भी उपचुनाव हो रहा है।

भोपाल, 10 जुलाई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के अमरवाड़ा समेत देश के 7 राज्यों के 13 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं। मध्य प्रदेश में अमरवाड़ा विधानसभा सीट पर भी उपचुनाव हो रहा है।

मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम और कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के नेतृत्व में छिंदवाड़ा का हमेशा विकास होता रहा है। ऐसे में अगर अमरवाड़ा की जनता ने भाजपा को जीता दिया तो जनता विकास से हाथ धो बैठेगी।

उन्होंने आगे कहा कि कमलनाथ विपक्ष में रहें या फिर सत्ता में, वो हमेशा प्रभावशाली रहते हैं। उन्हीं की बदौलत 1980 से अब तक छिंदवाड़ा में इतना विकास हुआ है। यह क्षेत्र देश के नक्शे पर आकर खड़ा हो गया है।

अमरवाड़ा में उपचुनाव के लिए वोट डाले जा रहे हैं। यहां मुकाबला त्रिकोणीय है। भाजपा के कमलेश शाह, कांग्रेस के धीरेन शाह और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के देव रावेन भलावी के बीच मुकाबला है।

बता दें कि देश के 7 राज्यों के कुल 13 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं। इनमें से ज्यादातर सीटें आम चुनाव 2024 के बाद खाली हुई हैं। कई विधायकों ने आम चुनाव लड़े और जीत के बाद विधायकी पद से इस्तीफा दे दिया। हालांकि कई सीटें विधायकों के निधन के बाद भी खाली हुई हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   10 July 2024 10:11 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story