राजनीति: मध्य प्रदेश में जहां राम और कृष्ण के चरण पड़े, वह बनेगा तीर्थ स्थल सीएम मोहन यादव

मध्य प्रदेश में जहां राम और कृष्ण के चरण पड़े, वह बनेगा तीर्थ स्थल  सीएम मोहन यादव
मध्य प्रदेश में इन दिनों जल संरक्षण के लिए 'जल गंगा संवर्धन अभियान' चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव शुक्रवार को बैतूल जिले के मुलताई पहुंचे। जहां उन्होंने करीब 350 करोड़ की लागत के 108 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन किया।

बैतूल, 14 जून (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में इन दिनों जल संरक्षण के लिए 'जल गंगा संवर्धन अभियान' चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव शुक्रवार को बैतूल जिले के मुलताई पहुंचे। जहां उन्होंने करीब 350 करोड़ की लागत के 108 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन किया।

इस दौरान उन्होंने एक बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि प्रदेश में जहां-जहां राम और कृष्ण के चरण पड़े हैं, उन स्थलों को राज्य सरकार तीर्थ स्थल बनाएगी।

सीएम मोहन यादव ने कहा कि ताप्ती नदी के स्थल को भी तीर्थ स्थान बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने जल और पर्यावरण संरक्षण पर खास जोर दिया। इसके साथ ही उन्होंने आम लोगों से अपनी जिम्मेदारी के निर्वहन की अपील की।

प्रदेश में मुख्यमंत्री पद की कमान संभालते ही मोहन यादव ने विभिन्न योजनाओं को अमली जामा पहनाने का ऐलान किया था। इसके साथ ही उन्होंने धार्मिक स्थलों के विकास पर भी जोर दिया था। इसी कड़ी में लोकसभा चुनाव को लेकर लागू आचार संहिता के खत्म होने के बाद राज्य में एक बार फिर विकास कार्यों पर जोर दिया जा रहा है।

मध्य प्रदेश में विश्व पर्यावरण दिवस से जल गंगा संवर्धन अभियान की शुरुआत हुई है। इस अभियान में राज्य की जल संरचनाओं के संरक्षण पर लगभग 3,000 करोड़ रुपए खर्च किया जा रहा है। सीएम यादव विभिन्न जल संरचना स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में भी हिस्सा ले रहे हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   14 Jun 2024 11:40 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story