राजनीति: ज्योतिरादित्य सिंधिया का अनोखा अंदाज ग्राम चौपाल में महिलाओं के लोकगीत पर झूमे, परोसे पकौड़े

ज्योतिरादित्य सिंधिया का अनोखा अंदाज ग्राम चौपाल में महिलाओं के लोकगीत पर झूमे, परोसे पकौड़े
मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के रायश्री गांव में आयोजित ग्राम चौपाल में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एक बार फिर अपने अलग अंदाज से सबका दिल जीत लिया। वे गांव वालों से मिलने पहुंचे थे। इस दौरान गांव की महिलाओं ने पारंपरिक लोकगीत गाए, जिन्हें सुनकर सिंधिया इतने खुश हुए कि वे खुद को रोक न सके और झूम उठे। उनकी यह सादगी और उत्साह देखकर वहां मौजूद लोग भी हैरान रह गए।

शिवपुरी, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के रायश्री गांव में आयोजित ग्राम चौपाल में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एक बार फिर अपने अलग अंदाज से सबका दिल जीत लिया। वे गांव वालों से मिलने पहुंचे थे। इस दौरान गांव की महिलाओं ने पारंपरिक लोकगीत गाए, जिन्हें सुनकर सिंधिया इतने खुश हुए कि वे खुद को रोक न सके और झूम उठे। उनकी यह सादगी और उत्साह देखकर वहां मौजूद लोग भी हैरान रह गए।

चौपाल में महिलाओं के प्रदर्शन से प्रभावित होकर सिंधिया ने एक खास पहल की। उन्होंने अपने हाथों से पकौड़े परोसकर सभी महिलाओं को खिलाए। यह नजारा ग्रामीणों के लिए यादगार बन गया। आमतौर पर बड़े नेताओं को औपचारिक अंदाज में देखने वाले ग्रामीणों के लिए यह एक नया अनुभव था। सिंधिया का यह व्यवहार उनकी जनता से जुड़ाव की भावना को दर्शाता है। महिलाओं ने भी उनकी इस दरियादिली की जमकर तारीफ की और कहा कि ऐसा लगता है जैसे वे उनके परिवार का हिस्सा हों।

ग्राम चौपाल का आयोजन ग्रामीणों की समस्याएं सुनने और सरकार की योजनाओं को पहुंचाने के लिए किया गया था। इस दौरान सिंधिया ने गांव वालों से उनकी परेशानियां जानीं और उन्हें सरकारी योजनाओं के बारे में बताया। लेकिन उनका लोकगीतों पर झूमना और पकौड़े परोसना इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बन गया। ग्रामीणों ने कहा कि सिंधिया का यह अंदाज उन्हें बाकी नेताओं से अलग करता है।

इससे पहले 31 मार्च को मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने संसदीय क्षेत्र मध्य प्रदेश के गुना के दौरे पर थे। उन्होंने यहां भी आम जनता की समस्याओं को सुना था और प्रशासन को उनके निराकरण के निर्देश दिए थे।

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गुना के बमोरी का भी दौरा किया था। यहां पर उन्होंने आम जनता से सीधे संवाद किया था। इस दौरान क्षेत्र के लोगों ने अपनी समस्याएं उनके सामने रखीं थीं, जिस पर उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि वे संबंधित लोगों की समस्याओं का जल्दी निराकरण करें।

केंद्रीय मंत्री आदिवासियों के बीच पहुंचकर उनके ही रंग में रंग गए थे। उन्होंने आदिवासियों के साथ जमकर नृत्य किया था।

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा था, ''आदिवासी संस्कृति की झलक- प्रेम, उत्सव और अपनापन।''

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   10 April 2025 10:24 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story