राजनीति: हिमाचल प्रदेश विधानसभा में विपक्ष का हंगामा, जयराम ठाकुर बोले- ध्वस्त हो गई कानून व्यवस्था

हिमाचल प्रदेश विधानसभा में विपक्ष का हंगामा, जयराम ठाकुर बोले- ध्वस्त हो गई कानून व्यवस्था
हिमाचल प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र मंगलवार से शुरु हो गया है। मानसून सत्र की कार्यवाही के पहले दिन विपक्ष ने कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर सदन से वॉकआउट कर दिया।

शिमला, 27 अगस्त (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र मंगलवार से शुरु हो गया है। मानसून सत्र की कार्यवाही के पहले दिन विपक्ष ने कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर सदन से वॉकआउट कर दिया।

जानकारी के अनुसार, विपक्ष ने प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यस्था को लेकर नियम 67 के तहत चर्चा की मांग की थी। लेकिन, विधानसभा अध्यक्ष ने चर्चा के लिए मंजूरी नहीं दी। इसके बाद विपक्ष ने सदन से वॉकआउट कर दिया।

पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने हिमाचल सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा, “हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान पहले दिन नियम 67 के तहत चर्चा की मांग थी। एक दिन पहले बद्दी में जो घटना हुई, उससे सभी वाकिफ हैं। 14-15 लोगों ने तीन लड़कों की बेरहमी से पिटाई की। इनमें से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो युवकों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। प्रदेश में घटित हुई ये कोई इकलौती घटना नहीं है, बल्कि इससे पहले भी ऐसे ही कई मामले सामने आए।”

जयराम ठाकुर ने सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा, “आप देख सकते हैं कि पिछले पौने दो साल के कार्यकाल में कानून-व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। बिलासपुर में कोर्ट के बाहर गोलियों चलती हैं। पंजाब से कुछ गुंडे यहां किराए पर लाए गए और इस गोलीकांड के पीछे पूर्व विधायक के बेटे का नाम सामने आया। जिस तरह से अनेकों घटनाएं हिमाचल में सामने आई हैं, उसके बाद कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल उठना लाजिमी हैं।”

उन्होंने कहा, “हिमाचल प्रदेश में अब कानून-व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं बची है। यहां की सरकार ने पुलिस को किसी और काम में लगा रखा है। भाजपा के विधायकों को प्रताड़ित करना और उनके फोन की रिकॉर्डिंग करना, सरकार ने पुलिस को इसी काम में लगाकर रखा है।”

हिमाचल प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र दो सप्ताह तक चलेगा।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   27 Aug 2024 8:46 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story