राजनीति: चीन की तरह भारत को भी जनसंख्या नियंत्रण के लिए कड़े कानून की जरूरत गिरिराज सिंह

चीन की तरह भारत को भी जनसंख्या नियंत्रण के लिए कड़े कानून की जरूरत  गिरिराज सिंह
आज विश्व जनसंख्या दिवस है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने जनसंख्या नियंत्रण को लेकर एक बार फिर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने बढ़ती जनसंख्या पर चिंता जताते हुए कहा कि देश के अंदर 147 जिले ऐसे हैं, जहां तेजी से जनसंख्या बढ़ रही है।

लखीसराय, 11 जुलाई (आईएएनएस)। आज विश्व जनसंख्या दिवस है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने जनसंख्या नियंत्रण को लेकर एक बार फिर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने बढ़ती जनसंख्या पर चिंता जताते हुए कहा कि देश के अंदर 147 जिले ऐसे हैं, जहां तेजी से जनसंख्या बढ़ रही है।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह लखीसराय पहुंचे थे, यहां विद्यापीठ चौक पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत के दौरान देश की जनसंख्या पर बात की। उन्होंने कहा कि आज विश्व जनसंख्या दिवस मनाया जा रहा है। मैंने पहले भी कहा है और आज भी कहता हूं कि देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून की सख्त जरूरत है।

गिरिराज सिंह ने कहा, “चीन ने दुनिया में विकास का परचम फहराया है। इसकी एक बड़ी वजह यह है कि वह वन चाइल्ड पॉलिसी लेकर आया। अगर चीन वन चाइल्ड पॉलिसी नहीं लाता तो इस दुनिया में 60 करोड़ लोग और होते। भारत आज दुनिया का सबसे ज्यादा आबादी वाला देश बन गया है और दुनिया की जितनी आबादी है, उसकी 20 फीसदी आबादी हमारे यहां है।”

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देश में आज जमीन कम पड़ गई है, लोगों के लिए पीने का पानी कम पड़ रहा है। बढ़ती हुई जनसंख्या एक चुनौती है। इसलिए जैसे चीन ने जनसंख्या को रोकने के लिए कानून बनाया, वैसे ही हमें भी इसकी जरूरत है। हमें ऐसा सख्त कानून बनाना चाहिए, जिसे नहीं मानने वाले नागरिकों के मतदान का अधिकार खत्म कर देना चाहिए और सरकारी सुविधा से वंचित कर देना चाहिए।

उन्होंने आगे कहा कि आज देश के अंदर 147 जिले ऐसे हैं, जहां जनसंख्या तेजी से बढ़ रही है। उसका कारण है हिंदू महिलाओं की फर्टिलिटी रेट कम है और मुस्लिम महिलाओं की ज्यादा है। इसलिए देश में आज जनसंख्या नियंत्रण को लेकर कड़ा कानून लाने की जरूरत है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   11 July 2024 7:39 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story