राजनीति: हरियाणा की पूर्व मंत्री सावित्री जिंदल ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा

हरियाणा की पूर्व मंत्री सावित्री जिंदल ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा
हरियाणा की पूर्व मंत्री सावित्री जिंदल (84) ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। कुछ दिन पहले ही उनके उद्योगपति बेटे नवीन जिंदल भाजपा में शामिल हुए थे।

चंडीगढ़, 28 मार्च (आईएएनएस)। हरियाणा की पूर्व मंत्री सावित्री जिंदल (84) ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। कुछ दिन पहले ही उनके उद्योगपति बेटे नवीन जिंदल भाजपा में शामिल हुए थे।

सावित्री जिंदल के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने की संभावना है। सावित्री जिंदल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए कांग्रेस छोड़ने के अपने फैसले की घोषणा की।

सावित्री जिंदल ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, ''मैंने विधायक के रूप में 10 साल हिसार की जनता का प्रतिनिधित्व किया और मंत्री के रूप में हरियाणा प्रदेश की निस्वार्थ सेवा की है। हिसार की जनता ही मेरा परिवार है और मैं अपने परिवार की सलाह पर आज कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रही हूं। कांग्रेस नेतृत्व के समर्थन के लिए व सभी साथियों का, जिन्होंने हमेशा मुझे अपना सहयोग और मान-सम्मान दिया, उनकी सदैव आभारी रहूंगी।"

सावित्री जिंदल के बेटे नवीन जिंदल ने 2004-14 तक कांग्रेस सांसद के रूप में लोकसभा में कुरुक्षेत्र निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया था, भाजपा के टिकट पर उसी सीट से 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने हरियाणा की सभी 10 सीटों पर जीत हासिल की थी।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   28 March 2024 8:24 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story