राजनीति: जम्मू कश्मीर के आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दल सक्रिय

जम्मू कश्मीर के आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दल सक्रिय
जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनावों की तारीख का कभी ऐलान किया जा सकता है। इसे लेकर राजनीतिक दल सक्रिय हो गए हैं। भाजपा के नेता भी लगातार विभिन्न इलाकों में जाकर जनता से मुलाकात कर रहे हैं।

जम्मू कश्मीर, 10 अगस्त (आईएएनएस)। जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनावों की तारीख का कभी ऐलान किया जा सकता है। इसे लेकर राजनीतिक दल सक्रिय हो गए हैं। भाजपा के नेता भी लगातार विभिन्न इलाकों में जाकर जनता से मुलाकात कर रहे हैं।

भाजपा के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट और पूर्व मंत्री श्याम लाल शर्मा शनिवार को पुंछ के मेंढर में पहुंचे। यहां उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और अन्य लोगों से मुलाकात की। यह दौरा उनका लोगों से इलेक्शन मेनिफेस्टो पर विचार करने पर आधारित था। क्योंकि राजौरी पुंछ में वो इलेक्शन मेनिफेस्टो के सदस्य हैं।

श्याम लाल शर्मा ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने जो गलती पहले की थी, अब वो नहीं करेगी। आगामी जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव में भाजपा सभी सीटों पर मैदान में उतरेगी।

बता दें कि पिछले दिनों विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव आयोग जम्मू कश्मीर के दौरे पर रहा। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि हम राज्य में जल्द विधानसभा चुनाव कराएंगे।

उन्होंने कहा कि कई अंदरूनी ताकतें सोचती हैं कि हम चुनावों को प्रभावित कर देंगे। हमें यकीन है कि जम्मू-कश्मीर के लोग विभाजनकारी ताकतों को उचित जवाब देंगे। सभी राजनीतिक पार्टियां जम्मू-कश्मीर में जल्द विधानसभा चुनाव कराने के पक्ष में हैं।

कश्मीर के लोगों ने लोकतंत्र, शांति और सद्भावना को चुना है। प्रत्याशियों की भागीदारी और वोट प्रतिशत के मापदंड यहां के लोगों ने तय किए हैं। अब हम हमारे सामने उस स्टैंडर्ड को आगे बढ़ाने की चुनौती है। आप ने जो बुनियाद बनाई है उस पर अब बुलंद इमारत सजानी है। नई मंजिल और नए आसमान को पाना है।

गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने दिसंबर 2023 में केंद्र शासित प्रदेश में 30 सितंबर 2024 तक विधानसभा चुनाव कराने के निर्देश दिए थे।जम्मू और कश्मीर में दस साल के अंतराल के बाद चुनाव होंगे। आखिरी विधानसभा चुनाव 2014 में हुआ था।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   10 Aug 2024 4:40 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story