विज्ञान/प्रौद्योगिकी: मजबूत आर्थिक विकास के कारण इस साल घट सकती है देश छोड़कर जाने वाले करोड़पति लोगों की संख्या रिपोर्ट

मजबूत आर्थिक विकास के कारण इस साल घट सकती है देश छोड़कर जाने वाले करोड़पति लोगों की संख्या  रिपोर्ट
भारत में आर्थिक विकास तेज गति से हो रहा है। इस कारण देश छोड़कर विदेश में बसने वाले करोड़पति भारतीयों की संख्या में इस वर्ष कमी देखने को मिल सकती है। ये जानकारी एक रिपोर्ट में दी गई है।

नई दिल्ली, 19 जून (आईएएनएस)। भारत में आर्थिक विकास तेज गति से हो रहा है। इस कारण देश छोड़कर विदेश में बसने वाले करोड़पति भारतीयों की संख्या में इस वर्ष कमी देखने को मिल सकती है। ये जानकारी एक रिपोर्ट में दी गई है।

'द हेनले प्राइवेट वेल्थ माइग्रेशन रिपोर्ट 2024' में बताया गया कि इस साल भारत के 4,300 करोड़पति लोग देश छोड़कर विदेश में बस सकते हैं। पिछले साल यह आंकड़ा 5,100 का था।

रिपोर्ट में बताया गया कि भारत से एक बड़ा आउटफ्लो देखने को मिल रहा है, क्योंकि अर्थव्यवस्था का आकार बढ़ने के कारण नए करोड़पति पैदा हो रहे हैं।

रिपोर्ट में कहा गया कि अमीर भारतीयों के लिए ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका जैसे देश में निवेश के अवसर बढ़ रहे हैं।

भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था है और वित्त वर्ष 2023-24 में 8.2 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी।

रिपोर्ट में आगे कहा गया कि भारत के करोड़पति लोग यूएई जैसे देशों का रुख कर रहे हैं, लेकिन ये भारत के लिए ज्यादा चिंता की बात नहीं है, क्योंकि यहां विदेश में बसने वाले करोड़पतियों की तुलना में कहीं अधिक लोग नए करोड़पति बन रहे हैं।

पिछले एक दशक में देश में मिलियनेयर लोगों की संख्या में 85 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है और यह 3,26,400 के करीब है। मिलियनेयर की संख्या के मामले में भारत दुनिया में 10वें स्थान पर है।

रिपोर्ट में 2024 में यूके से 9,500 मिलियनेयर के देश छोड़ने का अनुमान जताया गया है। पिछले वर्ष 4,200 ने देश छोड़ा था।

हेनले एंड कंपनी में प्राइवेट क्लाइंट के ग्रुप हेड और पार्टनर, डोमिनिक वोलेक ने कहा कि इस साल 1,28,000 मिलियनेयर के एक देश छोड़कर दूसरे देश में बसने की उम्मीद है। यह 2023 के रिकॉर्ड आंकड़े 1,20,000 से भी अधिक है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   19 Jun 2024 11:52 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story