आपदा: चीन तूफान 'बेबिंका' ने शंघाई में दस्तक दी, भारी बारिश और बाढ़ की चेतावनी

चीन तूफान बेबिंका ने शंघाई में दस्तक दी, भारी बारिश और बाढ़ की चेतावनी
तूफान 'बेबिंका' ने सोमवार को शंघाई में दस्तक दी। शंघाई केंद्रीय मौसम विज्ञान वेधशाला के अनुसार, तूफान स्थानीय समयानुसार सुबह लगभग 7.30 पर शहर में पहुंचा।

शंघाई, 16 सितंबर (आईएएनएस)। तूफान 'बेबिंका' ने सोमवार को शंघाई में दस्तक दी। शंघाई केंद्रीय मौसम विज्ञान वेधशाला के अनुसार, तूफान स्थानीय समयानुसार सुबह लगभग 7.30 पर शहर में पहुंचा।

समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, तूफान पुडोंग जिले में लिंगांग क्षेत्र के तट पर पहुंचा। तूफान के केंद्र के पास अधिकतम हवा का बल 42 मीटर प्रति सेकंड तक पहुंच गया।

माना जा रहा है कि 'बेबिंका' 75 वर्षों में शंघाई में आने वाला सबसे शक्तिशाली तूफान है।

राज्य बाढ़ नियंत्रण और सूखा राहत मुख्यालय ने रविवार को पूर्वी चीन के अनहुई प्रांत के लिए आपातकालीन प्रतिक्रिया के लेवल-4 को सक्रिय कर दिया जबकि शंघाई और झेजियांग में प्रतिक्रिया को लेवल-3 तक बढ़ा दिया।

वहीं चीन के जल संसाधन मंत्रालय ने शंघाई, जियांग्सू, झेजियांग और अनहुई प्रांतों में बाढ़ के मद्देनजर लेवेल-4 आपातकालीन प्रतिक्रिया जारी की।

मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि तूफान 'बेबिंका' के कारण चीन के दक्षिण-पूर्वी क्षेत्रों में भारी बारिश हो सकती है और क्षेत्र की कुछ मध्यम एवं छोटी नदियों का जल स्तर चेतावनी लेवल से अधिक हो सकता है।

मंत्रालय ने प्रभावित क्षेत्रों में छोटी और मध्यम आकार की नदियों और पहाड़ी झरनों में बाढ़ की रोकथाम पर जोर दिया।

चीन में बाढ़ नियंत्रण के लिए चार-स्तरीय आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली है, जिसमें लेवल-1 सबसे गंभीर है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   16 Sept 2024 8:09 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story