अंतरराष्ट्रीय: चीन 2023 में घातक रासायनिक संयंत्र विस्फोट के लिए 48 अधिकारियों को ठहराया गया जिम्मेदार

चीन  2023 में घातक रासायनिक संयंत्र विस्फोट के लिए 48 अधिकारियों को ठहराया गया जिम्मेदार
चीन के लियाओनिंग प्रांत में जनवरी 2023 में रासायनिक संयंत्र में हुए विस्फोट के लिए 48 अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया गया है, जिसमें 13 लोगों की जान चली गई थी।

शेनयांग, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। चीन के लियाओनिंग प्रांत में जनवरी 2023 में रासायनिक संयंत्र में हुए विस्फोट के लिए 48 अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया गया है, जिसमें 13 लोगों की जान चली गई थी।

प्रांतीय आपातकालीन प्रबंधन अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

यह विस्फोट 15 जनवरी 2023 को पंजिन शहर में स्थित रासायनिक संयंत्र में हुआ था, जिसके कारण 13 लोगों की मौत हो गई थी और 35 लोग घायल हो गए थे। साथ ही लगभग 87.99 मिलियन युआन (12.34 मिलियन डॉलर) का प्रत्यक्ष आर्थिक नुकसान हुआ था।

दुर्घटना में शामिल कंपनी ने पूरी तरह से सुधार प्रक्रिया के बाद उत्पादन फिर से शुरू कर दिया है।

कंपनी के अध्यक्ष सहित 14 जिम्मेदार व्यक्तियों को आपराधिक सजा सुनाई गई है।

समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार, तीन जिम्मेदार संस्थाओं और 11 व्यक्तियों पर कुल 59.57 मिलियन युआन का जुर्माना लगाया गया है।

इसके अलावा पार्टी सचिव और पैनजिन के मेयर सहित 48 अधिकारियों के खिलाफ अलग-अलग सजा के साथ अनुशासनात्मक और प्रशासनिक कार्रवाई की गई है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   28 Oct 2024 5:44 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story