Breaking News: आज की बड़ी खबरें 05 मार्च 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्लीB। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें
Live Updates
- 6 March 2025 1:19 AM IST
कानपुर के लकड़ी मार्केट में लगी आग को बुझाने में जुटी दमकल विभाग की टीम
कानपुर के CFO दीपक शर्मा ने बताया, "कानपुर के कलेक्टरगंज स्थित लकड़ी मार्केट में आग लग गई। दमकल की टीम मौके पर मौजूद है। आग पर काबू पाने के लिए अभियान ऑपरेशन जारी है। 10 दमकल गाड़ियां यहां मौजूद है।"
- 6 March 2025 1:17 AM IST
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में 25 सालों बाद होने वाली है भारत और न्यूजीलैंड की टक्कर
भारत और न्यूजीलैंड 25 सालों बाद व्हाइट-बॉल क्रिकेट के किसी बड़े टूर्नामेंट के फाइनल में भिड़ने वाले हैं। न्यूजीलैंड ने बुधवार 4 मार्च को लाहौर में खेले गए आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के दूसरे सेमीफाइनल मैच में दक्षिण अफ्रीका को 50 रनों से मात देकर टूर्नामेंट के खितबी जंग में एंट्री कर ली है। अब ब्लैक कैप्स का सामना रविवार 9 मार्च को दुबई में आयोजित होने वाले ग्रैंड फिनाले में रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम से होगा।
- 6 March 2025 12:59 AM IST
बबीता फोगाट ने की हिमानी नरवाल के हत्यारे को कड़ी सजा देने की मांग
कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी नरवाल हत्याकांड पर भाजपा नेता बबीता फोगाट ने कहा, "ये जो हत्या हुई है ये शर्मनाक और निंदनीय है जिस प्रकार से उसका गला घोंटकर हत्या की गई है और सूटकेस के अंदर रख दिया गया। तो ये दिखाता है कि समाज की सोच कैसे होती जा रही है हम सबको इसके प्रति जागरूक होने की जरूरत है और अपने बहन और बेटियों को सही राह दिखाने की जरूरत है। उसको जरूर न्याय मिलेगा और जिसने ऐसा काम किया है उसे बड़ी से बड़ी सजा मिलनी चाहिए।"
- 6 March 2025 12:44 AM IST
कानपुर में लकड़ी के गोदाम में लगी आग
उत्तर प्रदेश के कानपुर में स्थित एक लकड़ी के गोदाम में भीषण आग लग गई। कई दमकल गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं, आग बुझाने का प्रयास जारी है।
- 6 March 2025 12:26 AM IST
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर बसों में महिलाओं के लिए निशुल्क यात्रा - राजस्थान सरकार
राजस्थान सरकार ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर महिलाओं के लिए बड़ी घोषणा की है। राज्य सरकार ने 8 मार्च को विशेष पहल करते हुए पूरे राजस्थान में रोडवेज की बसों में महिलाओं के लिए निशुल्क यात्रा की घोषणा की है।
- 6 March 2025 12:14 AM IST
नोएडा के बहलोलपुर में झुग्गी झोपड़ियों में लगी भीषण आग, कई झोपड़ियां जलकर राख
नोएडा के थाना सेक्टर-63 क्षेत्र स्थित गांव बहलोलपुर के पास झुग्गी-झोपड़ियों में बुधवार रात को भीषण आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि देखते ही देखते कई झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। आग लगने का कारण फिलहाल पता नहीं चल पाया है।
- 5 March 2025 11:56 PM IST
इस देश की मूल भाषा हिंदी है - धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री
त्रिभाषा नीति मुद्दे और एम.के. स्टालिन की टिप्पणी पर बागेश्वर धाम सरकार आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा, "इस देश की मूल भाषा हिंदी है। भाषाएं अलग-अलग हो सकती हैं, लेकिन किसी भी भाषा के साथ कोई भेदभाव नहीं होना चाहिए।"
- 5 March 2025 11:36 PM IST
राजस्थान में हनीट्रैप गैंग का भंडाफोड़, फेसबुक पर व्यापारियों को बनाते थे निशाना
राजस्थान के कोटा में अनंतपुरा पुलिस ने फेसबुक पर व्यापारियों को फंसाकर उनसे मोटी रकम ऐंठने वाले हनीट्रैप गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। उनकी पहचान चेतन जंगिंग उर्फ बिड्डू (25), अल्तमस खान उर्फ अल्लू (20) और मुज्जम्मिल खान (22) के रूप में हुई है। हालांकि, गिरोह का मास्टरमाइंड अभी फरार है।
- 5 March 2025 11:27 PM IST
पीएम मोदी के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण के लिए काम कर रही सरकार - अन्नपूर्णा देवी
केंद्रीय महिला बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने देशवासियों को आगामी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए बहुत काम कर रही है।
- 5 March 2025 11:19 PM IST
संभल हिंसा के बाद शहर में सुरक्षा कड़ी, 38 नई चेकपोस्ट से होगी निगरानी
उत्तर प्रदेश के संभल में हाल ही में हुई हिंसा के बाद जिले की सुरक्षा को और मजबूत किया जा रहा है। पुलिस प्रशासन ने जिले में 38 नई स्थायी पुलिस चेकपोस्ट स्थापित करने का निर्णय लिया है। एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि संवेदनशील इलाकों में पुलिस चौकियों के निर्माण का कार्य भी तेजी से किया जा रहा है। इसके अलावा, शहर में प्रवेश करने वाले सभी प्रमुख मार्गों पर हाई-रिजॉल्यूशन सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, जो 24 घंटे गतिविधियों पर नजर रखेंगे।
Created On :   5 March 2025 8:04 AM IST