Breaking News: आज की बड़ी खबरें 04 मार्च 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें
Live Updates
- 4 March 2025 9:04 AM IST
दिल्ली सीएम का दौरा
दिल्ली CM रेखा गुप्ता आज 10:30 बजे LG के साथ भलस्वा लैंडफिल साइट का दौरा करेंगी
- 4 March 2025 8:56 AM IST
ट्रंप का एक्शन
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन को अमेरिकी मदद पर लगाई रोक
- 4 March 2025 8:49 AM IST
ट्रंप ने लागू किया बढ़ा हुआ टैरिफ
मैक्सिको और कनाडा के सामानों पर आज से लागू हुआ 25% टैरिफ, ट्रंप ने की घोषणा
- 4 March 2025 8:40 AM IST
चैंपियंस ट्रॉफी
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का पहला सेमीफाइनल आज, दुबई में भारत की ऑस्ट्रेलिया से होगी भिड़ंत
- 4 March 2025 8:31 AM IST
मिस्र में अरब शिखर सम्मेलन
गाजा के पुनर्निर्माण पर चर्चा के लिए आज मिस्र में होगा अरब शिखर सम्मेलन
- 4 March 2025 8:23 AM IST
कृषि उत्पादों पर टैरिफ
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आयातित कृषि उत्पादों पर की 2 अप्रैल से टैरिफ की घोषणा
- 4 March 2025 8:16 AM IST
बिहार बीजेपी की बैठक
भाजपा की बिहार इकाई की बैठक आज, नए प्रदेश अध्यक्ष का होगा चुनाव
- 4 March 2025 8:11 AM IST
टैरिफ से US शेयर मार्केट में खलबली
कनाडा और मेक्सिको पर आज से लगेंगे तगड़े टैरिफ, अमेरिकी शेयर मार्केट में मची खलबली
- 4 March 2025 8:02 AM IST
किम जोंग उन का ट्रंप पर निशाना
अमेरिकी ट्रंप प्रशासन उकसावे की कार्रवाई कर रहा है: किम जोंग उन
Created On :   4 March 2025 8:00 AM IST