Breaking News: आज की बड़ी खबरें 04 मार्च 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें
Live Updates
- 5 March 2025 1:08 AM IST
पाकिस्तान में बड़ा आतंकी हमला
पाकिस्तान के खैबर फख्तूनख्वा प्रांत में दो बड़े बम धमाके हुए। इस हमले में 9 की मौत हो गई जबकि 35 से ज्यादा लोग घायल हो गए।
- 5 March 2025 12:52 AM IST
कौशल और दृढ़ संकल्प का अद्भुत प्रदर्शन, टीम इंडिया की जीत पर बोले अमित शाह
चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के हाथों मिली हार पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने खुशी जाहिर की। उन्होंने ट्वीट कर कहा, "कौशल और दृढ़ संकल्प का अद्भुत प्रदर्शन!! टीम इंडिया धमाकेदार प्रदर्शन के साथ फाइनल में पहुंची। आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी सेमीफाइनल में रोमांचक जीत के लिए हमारे लड़कों को बधाई। आपने देश को गौरवान्वित किया। फाइनल के लिए शुभकामनाएं।"
- 5 March 2025 12:44 AM IST
टीम इंडिया की ऐतिहासिक विजय - पुष्कर सिंह धामी
उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने टीम इंडिया को चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंचने पर बधाई दी। उन्होंने ट्वीट कर जीत पर ट्वीट किया, "ऐतिहासिक विजय..! चैम्पियंस ट्रॉफी-2025 के सेमी फाइनल मुक़ाबले में ऑस्ट्रेलिया को करारी शिकस्त देकर फाइनल में स्थान सुनिश्चित करने पर भारतीय क्रिकेट टीम के होनहार खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। विश्व पटल पर भारत की विजय पताका फहराने वाले आप सभी खिलाड़ियों पर समस्त देशवासियों को गर्व है।"
- 5 March 2025 12:24 AM IST
टीम इंडिया की जीत पर राहुल गांधी ने जताई खुशी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी टीम इंडिया की जीत पर खुशी जाहिर की और "एक्स" पर पोस्ट किया, "एक और शानदार जीत! कौशल, दृढ़ संकल्प और टीम वर्क का एक सच्चा नजारा - रोहित की शानदार अगुआई में, जिसमें विराट ने भी अपनी खास प्रतिभा का परिचय दिया. पूरा देश इस अविश्वसनीय उपलब्धि पर गर्व करता है. गौरव से एक कदम दूर - ट्रॉफी घर ले आओ, लड़कों!"
- 5 March 2025 12:05 AM IST
280 से ज्यादा रन बनाते तो स्थिति अलग होती - स्टीव स्मिथ
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल में भारत के खिलाफ चार विकेट से हारने के बाद ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ का मानना है कि अगर उनकी टीम ने 280 से अधिक का लक्ष्य रखा होता तो परिणाम अलग होता।
- 4 March 2025 11:31 PM IST
केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने टीम इंडिया को दी जीत की बधाई
भारतीय टीम की सेमीफाइनल में जीत पर केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने बधाई दी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, "फाइनल में! भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम को सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनकी प्रभावशाली जीत पर हार्दिक बधाई। मेन इन ब्लू ने एक बार फिर असाधारण टीमवर्क, दृढ़ संकल्प और क्लास का प्रदर्शन किया है। उन्हें इस जीत की गति को जारी रखने और ट्रॉफी घर लाने के लिए शुभकामनाएं।"
- 4 March 2025 11:28 PM IST
दिल्ली पुलिस के आदेश पर रोहिणी जिला पुलिस एक्शन मोड में
दिल्ली पुलिस के आदेश के बाद रोहिणी जिला पुलिस पूरी तरह से एक्शन मोड में नजर आ रही है। इसी कड़ी में पुलिस द्वारा वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है। सड़कों पर पुलिस टीम के साथ कई आला अधिकारी भी मौजूद हैं। यह चेकिंग रात 9 से सुबह 2 बजे तक की जा रही है, जिसका उद्देश्य अपराधियों पर अंकुश लगाना और जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
- 4 March 2025 10:57 PM IST
'विराट हौसला, विराट जज़्बा, विराट जीत' - भारत की जीत पर बोले तरुण चुघ
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल में भारत द्वारा ऑस्ट्रेलिया को हराने पर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने कहा, "विराट हौसला, विराट जज़्बा, विराट जीत। मैदान में तिरंगा फहराया जा रहा है हर दिल खुश है। भारत का गौरव, भारत मान-सम्मान आज भारत की टीम ने बढ़ाया है। पूरा भारत झूम रहा है। भारत को एक और ऐतिहासिक जीत मिली है। ऑस्ट्रेलिया पर ये जीत भारतीय किक्रेट की ताकत, अविश्वसनीय कौशल, आत्मविश्वास का प्रमाण है। जब नेतृत्व मजबूत हो और इरादे अडिग हो तो जीत तय होती है।"
- 4 March 2025 10:16 PM IST
अंसल ग्रुप के दोषियों को पाताल से भी खोजकर लाएंगे - CM योगी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को बजट सत्र के दौरान विधानसभा में अंसल ग्रुप के मामले पर समाजवादी पार्टी को आड़े हाथों लिया। उन्होंने सदन को आश्वस्त किया कि घर खरीदने वालों के साथ धोखाधड़ी करने वाले बिल्डर्स को बख्शा नहीं जाएगा।
- 4 March 2025 9:49 PM IST
तकनीक के लिए मानवीय नीति जरूरी भागवत
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक डॉ. मोहन राव भागवत ने मंगलवार को कहा कि टेक्नोलॉजी के लिए एक मानवीय नीति बनानी होगी और आधुनिक विज्ञान तथा तकनीक में जो गलत है, उसे छोड़ना पड़ेगा।
Created On :   4 March 2025 8:00 AM IST