Breaking News: आज की बड़ी खबरें 30 अप्रैल 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 30 April 2025 2:35 PM IST
Satna News: नाबालिग से रेप का आरोपी जेल गया
जसो थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने चौबीस घंटे के अंदर पकड़ लिया है। टीआई रोहित यादव ने बताया कि 27 अप्रैल की रात को जब लडक़ी अपने घर पर सो रही थी, तभी आरोपी संदीप पुत्र बिट्टूलाल चौधरी 22 वर्ष, चोरी-छिपे अंदर घुस गया और डरा-धमकाकर नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया, फिर जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला।
- 30 April 2025 2:24 PM IST
Satna News: युवती से दुष्कर्म के आरोपी को यूपी से पकड़ लाई पुलिस
सिटी कोतवाली पुलिस ने शादी का वादा कर दो साल तक युवती का दैहिक शोषण करने के आरोपी को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से गिरफ्तार कर लिया है।
- 30 April 2025 2:15 PM IST
Satna News: 51 हजार की अवैध शराब के साथ महिला समेत 2 बंदी
अलग-अलग स्थानों पर पुलिस ने छापा मारकर 51 हजार की अवैध शराब जब्त कर महिला समेत 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच की जा रही है।
- 30 April 2025 2:05 PM IST
Satna News: ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत
उचेहरा थाना अंतर्गत नागौद मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि कैलाश पुत्र लालमन चौधरी 45 वर्ष, निवासी कोठी टोला-इचौल, मंगलवार को अपने साढू भाई रामनाथ चौधरी निवासी बिहटा, की बेटी के विवाह में आए थे।
- 30 April 2025 1:55 PM IST
Satna News: मझगवां पुलिस ने ऑटो चालक से अड़ीबाजी के आरोपी को किया गिरफ्तार
मझगवां पुलिस ने ऑटो चालक से अड़ीबाजी के आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है।
- 30 April 2025 1:44 PM IST
Chhindwara News: 24 वर्षीय युवती की संदिग्ध अवस्था में मौत
जिला अस्पताल में मंगलवार को 24 वर्षीय युवती को मृत अवस्था में लाया गया। बताया जाता है कि खून का अत्यधिक रिसाव होने से युवती ने उपचार के पूर्व ही दम तोड़ दिया। कोतवाली पुलिस ने पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
- 30 April 2025 1:35 PM IST
Chhindwara News: दूसरी बार भी बजट बैठक फेल..पार्षदों ने अस्वीकार किए प्रस्ताव, भाजपा के पार्षद ही विरोध में
परासिया नगर पालिका में भाजपा पार्षदों के बीच छिड़ी वर्चस्व की लड़ाई अब शहर के विकास में बाधा बन रही है। नया वित्तीय वर्ष शुरु हो चुका है, लेकिन दूसरी बार भी परासिया नगर पालिका बजट पास नहीं हो सका, जबकि नया वित्तीय वर्ष शुरु हुए एक माह का समय हो चुका है।
- 30 April 2025 1:25 PM IST
Chhindwara News: प्राचार्य के कमरे में बैठकर दिया धरना, अनियमितताएं सुधारने की मांग
धरमटेकड़ी स्थित इंदिरा गांधी महिला पॉलीटेक्निक कॉलेज में मंगलवार को एबीवीपी ने जमकर प्रदर्शन किया। अनियमित्ताओं को सुधारने की मांग रखते हुए प्राचार्य के कमरे में ही प्रदर्शनकारी धरने पर बैठ गए थे।
- 30 April 2025 1:15 PM IST
एमपी में ईधन की कीमत: मध्यप्रदेश में आज 30-अप्रैल-2025 को डीजल की कीमत
मध्य प्रदेश में डीजल का कारोबार औसतन 92.72 रुपये प्रति लीटर पर हो रहा है। कल यानी 29 अप्रैल 2025 से मध्य प्रदेश में डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
- 30 April 2025 1:06 PM IST
एमपी में ईधन की कीमत: मध्यप्रदेश में आज 30-अप्रैल-2025 को पेट्रोल की कीमत
मध्य प्रदेश में पेट्रोल का कारोबार औसतन 107.38 रुपये प्रति लीटर पर हो रहा है। कल यानी 29 अप्रैल 2025 से मध्य प्रदेश में कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। मध्य प्रदेश में पेट्रोल की कीमतें पिछले महीने 31 मार्च 2025 को औसतन 107.38 रुपये प्रति लीटर पर बंद हुई थीं, जो महीने में अपरिवर्तित रही।
Created On :   30 April 2025 8:00 AM IST