Breaking News: आज की बड़ी खबरें 28 फरवरी 2025 हिंदी न्यूज लाइव

आज की बड़ी खबरें 28 फरवरी 2025 हिंदी न्यूज लाइव
28 फरवरी 2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें

Live Updates

  • 1 March 2025 1:10 AM IST

    शिल्पा शेट्टी ने अपने गृह जिले के मंदिरों में किए दर्शन, सादगी से जीता दिल

    बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी अपनी बहन और एक्ट्रेस शमिता शेट्टी सहित अपने परिवार के साथ मेंगलुरु के पास प्रसिद्ध कतील दुर्गा परमेश्वरी मंदिर और उडुपी जिले के कापू में श्री होसा मारिगुडी मंदिर गईं। शुक्रवार को उनकी यात्रा की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए।

  • 1 March 2025 12:45 AM IST

    पुणे रेप पर योगेश कदम के बयान से मचा बवाल, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा - 'संन्यास ले लेना चाहिए'

    पुणे में 26 साल की युवती के साथ रेप मामले में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस विपक्ष के निशाने पर हैं। इस बीच, उनकी सरकार में गृह राज्य मंत्री योगेश कदम ने ऐसा बयान दिया है जिससे विपक्ष महायुति सरकार पर हमलावर हो गया है। योगेश कदम ने कहा कि बस स्टैंड के अंदर यह घटना शांतिपूर्ण तरीके से हुई। युवती ने शोर क्यों नहीं मचाया, जबकि घटना के वक्त आस-पास 10-15 लोग मौजूद थे। पीड़िता ने आपत्ति नहीं जताई, इसलिए किसी को पता नहीं चला। योगेश कदम के इस बयान पर महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने कड़ा विरोध जताया है। हर्षवर्धन सपकाल ने मीडिया से कहा कि जब कोई पीड़ित खराब समय से गुजरती है तो उसकी प्रतिक्रिया क्या होनी चाहिए, इसकी परिकल्पना करना भी समझ से परे है। गृह राज्य मंत्री का जिस तरह का बयान है, ऐसे लोगों को सार्वजनिक रूप से ही संन्यास ले लेना चाहिए। वह क्या बोल रहे हैं, उन्हें समझ नहीं आ रहा है। वह पीड़िता के साथ हैं या फिर आरोपी के साथ? मैं समझता हूं कि इस तरह के बयान नहीं होने चाहिए।

  • 1 March 2025 12:33 AM IST

    ओडिशा भाजपा अध्यक्ष मनमोहन सामल ने कहा, 'मुझे कार्यकर्ता का दायित्व जरूर मिलेगा'

    ओडिशा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सामल ने शुक्रवार को कहा कि वह किसी पद के लिए दावेदार नहीं हैं और न ही दावेदारी कर रहे हैं। उनका कार्यकाल बढ़ाए जाने की अटकलों के बीच उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उन्हें कार्यकर्ता का दायित्व जरूर मिलेगा।


  • 1 March 2025 12:17 AM IST

    कारीगर समुदाय और लोक-कलाकारों का कल्याण हमारी प्राथमिकता - मनोज सिन्हा

    जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शुक्रवार को कश्मीर हाट में श्रीनगर हेरिटेज फेस्टिवल में हिस्सा लिया। अपने संबोधन में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने इस फेस्टिवल में हिस्सा लेने वाले सभी कारीगरों और कलाकारों को बधाई दी और जिला प्रशासन श्रीनगर और इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र, क्षेत्रीय केंद्र जम्मू-कश्मीर की संयुक्त पहल की सराहना की।

  • 1 March 2025 12:04 AM IST

    हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हमेशा सनातन का विरोध किया - महंत रवींद्र पुरी

    अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर सनातन विरोध का आरोप लगाया है। आर्थिक संकट से जूझ रही हिमाचल सरकार ने अपने अधीन आने वाले मंदिरों के लिए फरमान जारी किया है कि वे सरकारी योजनाओं के लिए पैसे दें। सरकार के इस फरमान पर महंत रवींद्र पुरी ने कड़ा विरोध जताया है।

  • 28 Feb 2025 11:52 PM IST

    तोष देशमुख हत्याकांड के आरोपी वाल्मिक कराड को जेल में वीआईपी ट्रीटमेंट मिलना चिंताजनक - बजरंग सोनवणे

    महाराष्ट्र के बीड जिले के सरपंच संतोष देशमुख हत्या मामले के आरोपी वाल्मिक कराड को जेल में वीआईपी ट्रीटमेंट मिलने को लेकर सियासत तेज हो गई। शरद पवार की अध्यक्षता वाले एनसीपी (एसपी) गुट के सांसद बजरंग सोनवणे ने शुक्रवार को कहा कि अगर कोई आरोपी जेल में विशेष सुविधा प्राप्त करता है, तो यह न्याय प्रक्रिया पर सवाल उठाता है।

  • 28 Feb 2025 11:31 PM IST

    सरकारी योजनाओं के लिए मंदिर का पैसा लेना उचित नहीं - रामेश्वर दास महाराज

    उज्जैन अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष एवं महंत रामेश्वर दास महाराज ने हिमाचल प्रदेश सरकार के उस फरमान का विरोध किया, जिसमें कहा गया है कि मंदिरों से होने वाली आय को सरकारी योजनाओं के लिए दिया जाए।

  • 28 Feb 2025 10:50 PM IST

    उत्तर प्रदेश में इस साल फरवरी का महीना 125 वर्ष में सबसे गर्म रहा, गर्मी के मौसम में बढ़ेगी लू

    इस साल की फरवरी ने 125 वर्षों (1901-2025) में फरवरी की गर्मी के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर प्रदेश में इस बार शीत ऋतु के दौरान पश्चिमी विक्षोभों की कम सक्रियता के कारण सामान्य से 88 प्रतिशत कम बारिश हुई, जिससे औसत तापमान सामान्य से एक से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। 

  • 28 Feb 2025 10:26 PM IST

    9 विकेटों से जीती दिल्ली कैपिटल्स

    मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले जा रहे मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने 9 विकेटों से जीत हासिल कर ली है।

  • 28 Feb 2025 10:10 PM IST

    असम चुनाव पर फोकस कर रही कांग्रेस, शशि थरूर की कोई नाराजगी नहीं - रमेश चेन्निथला

    केरल कांग्रेस के दिग्गज नेता रमेश चेन्निथला ने मीडिया से बात करते हुए पार्टी की बैठक और शशि थरूर की नाराजगी पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि बैठक का मुख्य उद्देश्य अगले साल होने वाले चुनावों पर चर्चा करना है। इसमें पंचायत चुनाव से लेकर विधानसभा चुनाव तक के विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया गया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने असम विधानसभा चुनाव के लिए रणनीति तैयार करने के साथ-साथ पार्टी के भीतर विभिन्न चुनावी रणनीतियों पर भी विचार किया। रमेश चेन्निथला ने यह भी स्पष्ट किया कि पार्टी का फोकस आगामी चुनावों पर है और इसे लेकर कोई भी फैसला जल्द ही लिया जाएगा। शशि थरूर की नाराजगी को लेकर सवाल किए जाने पर उन्होंने कहा कि ऐसा कोई मुद्दा नहीं है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पार्टी में किसी प्रकार की असहमति का कोई सवाल नहीं है और सभी नेता एकजुट होकर पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों पर काम कर रहे हैं।

Created On :   28 Feb 2025 8:02 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story