Breaking News: आज की बड़ी खबरें 27 फरवरी 2025 हिंदी न्यूज लाइव

आज की बड़ी खबरें 27 फरवरी 2025 हिंदी न्यूज लाइव
27 फरवरी 2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें

Live Updates

  • 28 Feb 2025 12:27 AM IST

    पीएम मोदी आज शाम जहान-ए-खुसरो महोत्सव में शामिल होंगे

    दिल्ली में पीएम मोदी आज शाम 7:30 बजे जहान-ए-खुसरो महोत्सव में शामिल होंगे। 

  • 28 Feb 2025 12:22 AM IST

    सूरत कपड़ा बाजार में लगी आग पर पा लिया गया काबू

    सूरत कपड़ा बाजार में लगी आग पर अब पूरी तरह काबू पा लिया गया है।

  • 28 Feb 2025 12:08 AM IST

    मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने विनोद तावड़े से की मुलाकात

    मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े से उनके आवास पर मुलाकात की।

  • 27 Feb 2025 11:55 PM IST

    महाकुंभ के सफल आयोजन के लिए राजनाथ सिंह ने की योगी सरकार की तारीफ

    प्रयागराज की पावन धरा पर आयोजित 45 दिवसीय महाकुंभ का समापन हो गया है। महाशिवरात्रि के अगले दिन (गुरुवार) को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधिवत तरीके से महाकुंभ का समापन किया। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने महाकुंभ की सफलता के लिए सीएम योगी और प्रदेश सरकार को बधाई दी।

  • 27 Feb 2025 11:30 PM IST

    डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने 100 दिन के कार्य की समीक्षा बैठक दिया बयान

    महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने 100 दिन के कार्य की समीक्षा बैठक पर कहा, "100 दिन के कार्य की समीक्षा बैठक बहुत प्रगतिशील रही, हर विभाग काम कर रहा है। हर विभाग लोगों की सेवा के लिए तैयार है, जो काम पहले 15 दिन में होता था वह अब 7 दिन में हो रहा है... सभी काम तेज़ गति से हो रहे हैं। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का कहना है कि लोगों को समय पर और अच्छी सुविधाएं देना सरकार की जिम्मेदारी है और हम इसमें सफल हो रहे हैं।"

  • 27 Feb 2025 11:13 PM IST

    सूरत के कपड़ा बाजार में लगी आग अपडेट

    सूरत के कपड़ा बाजार में कल आग लगी थी, दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। आग को बुझाने की कोशिश अब भी जारी है। गांधीनगर चीफ फायर ऑफिसर बसंत पारिख ने कहा, "चौथी मंजिल तक आग पूरी नियंत्रण में है, पांचवीं मंजिल पर सिंथेटिक मटेरियल है, तापमान भी बहुत ज़्यादा है। पांचवीं मंजिल पर भी आग बुझाने की कोशिश की जा रही है। अभी कुछ नहीं कहा जा सकता क्योंकि सिंथेटिक मटेरियल बहुत ज़्यादा मात्रा में है, इसलिए यह नहीं कहा जा सकता कि कितना समय लगेगा।"

  • 27 Feb 2025 10:34 PM IST

    सितंबर में फिर हो सकता है भारत-पाकिस्तान मैच

    भारत और पाकिस्तान की टीमें सितंबर महीने में एक बार फिर आमने-सामने हो सकती हैं। दोनों टीमें भारत की मेजबानी में होने जा रहे एशिया कप में हिस्सा लेंगी।

  • 27 Feb 2025 9:58 PM IST

    यूनियन कार्बाइड कचरा मामले पर आया सीएम मोहन का बयान

     मध्य प्रदेश के पीथमपुर में ही राजधानी भोपाल के यूनियन कार्बाइड का कचरा जलाया जाएगा। सुप्रीम कोर्ट ने भी मामले में दखल देने से इनकार कर दिया है। इस मामले पर अब मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा- ये कांग्रेस के पाप थे। कांग्रेस के शासन में उस फैक्ट्री में 10 लाख लोग मारे गए और उनकी सरकार लंबे समय तक सत्ता में रही, लेकिन उन्होंने इसे ऐसे ही छोड़ दिया। कांग्रेस की मनमोहन सिंह सरकार के दौरान पीथमपुर का चयन किया गया था। उन्होंने ही लाइसेंस दिया था। जब हमने ये तथ्य कोर्ट के सामने रखे, तो सब कुछ स्पष्ट हो गया। कांग्रेस हमेशा दोहरा मापदंड अपनाती है। वो पाप खुद करती है और दोष किसी और पर डालने की कोशिश करती है।

    कांग्रेस नेता कमलनाथ के बयान पर उन्होंने कहा- उनके समय में औद्योगिक विकास दर एक भी नहीं थी। यह हमारी सरकार है जिसकी वजह से मध्य प्रदेश सबसे तेजी से विकास करने वाले राज्यों में शामिल है।

  • 27 Feb 2025 8:08 PM IST

    महाकुंभ संपन्न होने पर उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री अनिल राजभर का बयान

    उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री अनिल राजभर ने कहा, "प्रयागराज महाकुंभ 2025 के समापन पर आज इस बड़े भोज में सम्मिलित होकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं मंत्रिपरिषद के सभी मंत्रीगण यह एहसास करा रहे हैं कि उत्तर प्रदेश की सम्मानित 25 करोड़ जनता न केवल हमारे परिवार के सदस्य हैं, बल्कि प्रशासनिक अधिकारी, पुलिसकर्मी भी हमारे परिवार के सदस्य हैं, इसलिए उनका मनोबल, आत्मसम्मान बढ़ाने तथा कुंभ को सकुशल संपन्न कराने में उनकी भूमिका के लिए उनका अभिनंदन करने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।"

  • 27 Feb 2025 7:50 PM IST

    महाकुंभ पर बोले यूपी मंत्री स्वतंत्र देव सिंह

    उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा, "जब कोई भी कर्मचारी या अधिकारी परिश्रम की पराकाष्ठा करता है, तो वह दिव्य और भव्य कुंभ को सफल बनाता है। पुलिस प्रशासन की मेहनत के कारण, उनके योगदान के कारण, दिव्य और भव्य कुंभ से राज्य का नाम देश और दुनिया में रोशन हुआ है। आज हमारे पुलिस कर्मियों को अच्छा लग रहा है कि हमारे मुखिया उनके साथ बैठकर भोजन कर रहे हैं। जिस तरह से योगी आदित्यनाथ ने व्यवस्था की है, यह प्रशासन के साथ भोजन करने का पहला उदाहरण होगा।"

Created On :   27 Feb 2025 7:42 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story