Breaking News: आज की बड़ी खबरें 24 दिसंबर 2024 हिंदी न्यूज़ लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें
Live Updates
- 24 Dec 2024 10:04 AM IST
बिहार: BPSC कैंडिडेट्स प्रोटेस्ट में MP यादव
पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव BPSC अभ्यर्थियों के विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए।
- 24 Dec 2024 10:03 AM IST
सपाट स्तर पर खुला बाजार, सेंसेक्स 5 अंक उछला, निफ्टी फिसला
सकारात्मक वैश्विक संकेतों के बावजूद देश का शेयर बाजार (Share Market) कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन (24 दिसंबर 2024, मंगलवार) सपाट स्तर पर खुला। इस दौरान बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 5.05 अंक यानि कि 0.01 प्रतिशत बढ़कर 78,545.22 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी भी 0.30 अंक यानि कि 0.00 प्रतिशत गिरकर 23,753.15 के स्तर पर खुला।
- 24 Dec 2024 9:47 AM IST
मोस्ट वॉन्टेड चेतिया के लिए बांग्लादेश दो दशक तक भारत की मांग को ठुकराता रहा
बांग्लादेश सरकार ने भारत से पूर्व पीएम शेख हसीना को ढाका वापस भेजने की मांग की है। बांग्लादेश के विदेश मंत्री तौहीद हुसैन ने कहा, हमने भारत सरकार को एक राजनयिक संदेश भेजा है। बांग्लादेश भारत से हसीना के प्रत्यर्पण की मांग कर रहा है। लेकिन बांग्लादेश उस समय को भूल गया जब भारत उससे मोस्ट वॉन्टेड अनूप चेतिया के प्रत्यर्पण की मांग कर रहा था। बांग्लादेश दो दशक तक भारत की मांग को ठुकराता रहा। आखिरकार 2015 में शेख हसीना की सरकार ने अनूप चेतिया को वापस भारत भिजवाया। चेतिया भारत में हत्या, अपहरण और जबरन वसूली के मामलों में मोस्ट वॉन्टेड था।
- 24 Dec 2024 9:37 AM IST
आम बजट की तैयारियां शुरु
पीएम मोदी आज टॉप अर्थशास्त्रियों से करेंगे मुलाकात,आम बजट की तैयारियां शुरु
- 24 Dec 2024 9:29 AM IST
दिल्ली वालों के लिए केजरीवाल का बड़ा ऐलान आज
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल आज दिल्ली वालों के लिए बड़ा ऐलान कर सकते है।
- 24 Dec 2024 9:22 AM IST
मैक्रों ने फ्रांस्वा बायरू को बनाया फ्रांस का नया प्राइम मिनिस्टर
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने साल के जाते जाते चौथी बार सरकार बदल दी। मैक्रों ने फ्रांस्वा बायरू को फ्रांस का नया प्राइम मिनिस्टर बनाया है। मैक्रों ने पिछले मंत्रिमंडल के पतन के बाद बीते दिन सोमवार को नई सरकार का ऐलान कर दिया। आपको बता दें फ्रांस के लिए ये 2024 साल बड़ा राजनीतिक उथल-पुथल वाला रहा।
- 24 Dec 2024 9:13 AM IST
अमेरिका, ब्रिटेन और ईयू ने पाकिस्तान सैन्य कोर्ट के फैसलों पर उठाए सवाल
अमेरिका, ब्रिटेन और यूरोपीय यूनियन ने बीते दिन सोमवार को पाकिस्तान के सैन्य कोर्ट के फैसलों पर सवाल उठाए है। आपको बता दें पाकिस्तान के सैन्य अदालत सालों से सवालों के घेरे में रही है। पाक कोर्ट की आलोचना के पीछे की मुख्य वजह हालही में पाकिस्तान सैन्य कोर्ट ने पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान समर्थित 25 नागरिकों को सजा सुनाने वाले फैसला रहा है। आपको बता दें इन सभी नागरिकों को 2023 में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के गिरफ्तार होने के बाद हुए प्रदर्शनों के दौरान सेना की प्रॉपर्टी पर हमले करने का आरोपी बनाया गया था।
- 24 Dec 2024 9:02 AM IST
श्रीलंकाई नौसेना ने 17 मछुआरों को गिरफ्तार किया
श्रीलंकाई नौसेना ने समुद्री सीमा पार करने के आरोप में 17 मछुआरों को अरेस्ट किया
- 24 Dec 2024 8:54 AM IST
अमेठी में मिला 120 साल पुराना पंच शिखर शिव मंदिर
उत्तर प्रदेश में संभल, वाराणसी और बुलंदशहर के बाद अमेठी में भी 120 साल पुराना पंच शिखर शिव मंदिर मिला है, जिस पर अल्पसंख्यक समुदाय ने कब्जा कर रखा है। एसडीएम को शिकायती पत्र देकर स्थानीय लोगों ने एक्शन लेने की मांग की है। एसडीएम ने इस मामले की जांच तहसीलदार को सौंप दी है।
- 24 Dec 2024 8:47 AM IST
भोपाल में 11 लाख रुपये की मौगी चोरी का पुलिस ने किया खुलासा
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 11 लाख रुपये की मैगी चोरी का मामला पुलिस ने सुलझा लिया। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार के साथ 1411 मैगी कार्टन बरामद किए। मुख्य आरोपी ट्रक ड्राइवर रईस मियां अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। मैगी के कार्टन से भरा ट्रक गुजरात से उड़ीसा जाना था, वह भोपाल में गायब हो गया। पुलिस ने सीसीटीवी खंगाल कर ट्रक का पता लगाया।
Created On :   24 Dec 2024 7:59 AM IST