Breaking News: आज की बड़ी खबरें- 22 जनवरी 2025 हिंदी न्यूज लाइव

आज की बड़ी खबरें- 22 जनवरी 2025 हिंदी न्यूज लाइव
22 जनवरी 2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें

Live Updates

  • 22 Jan 2025 5:30 PM IST

    रामलला के मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    रामनगरी में बुधवार को फिर से श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा। सुबह कोहरा और बेतहाशा ठंड के बावजूद बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने दर्शन-पूजन किए।

  • 22 Jan 2025 5:25 PM IST

    सैफ ने की रोनित रॉय की सिक्योरिटी

    सैफ ने हॉस्पिटल से घर आते ही एक्टर ने अपनी और अपनी फैमिली की सुरक्षा के लिए रोनित रॉय की मदद लेने का फैसला कर लिया है। बता हें, रोनित रॉय की अपनी सुरक्षा एजेंसी है जिसका नाम Ace है। जिससे सैफ अली खान अपनी प्राइवेट सिक्योरिटी सर्विसेस लेंगे। 

  • 22 Jan 2025 5:19 PM IST

    किरण चौधरी का बयान आया सामने

    हरियाणा भाजपा की दिग्गज नेत्री और राज्यसभा सांसद किरण चौधरी ने बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा और उनके बेटे दीपेंद्र हुड्डा पर जुबानी हमला बोला। भिवानी स्थित अपने आवास पर लोगों से मुलाकात करने के बाद मीडिया से बात करते हुए किरण चौधरी ने दोनों को गद्दार बताया।

  • 22 Jan 2025 5:04 PM IST

    हादसे के बाद सैफ आए अपने घर, पुलिस ने दी सिक्योरिटी

    बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर चाकू से हुए हमले के बाद अब मुंबई पुलिस ने उन्हें सुरक्षा दी है। एक्टर के साथ-साथ उनके पूरे परिवार को पुलिस सुरक्षा दी गई है।

  • 22 Jan 2025 4:55 PM IST

    सभी श्रद्धालुओं को बधाई- डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

    उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, "महाकुंभ के बाद 2031 में अर्धकुंभ होगा। उसके लिए प्रयागराज का इंफ्रास्ट्रक्चर अवरूद्ध न हो, गंगा यमुना नदी पर कई पुल बनेंगे। सड़कों का चौड़ीकरण, विस्तारीकरण होगा और सबसे बड़ी बात गंगा एक्सप्रेसवे को आगे बढ़ाने का काम होगा जो भारत का सबसे बड़ा एक्सप्रेसवे होगा। प्रयागराज में एक उच्च श्रेणी का अस्पताल भी बनेगा। मैं आए हुए सभी श्रद्धालुओं को प्रदेश सरकार की तरफ से हार्दिक बधाई देता हूं।"

  • 22 Jan 2025 4:46 PM IST

    दिल्ली चुनाव: एक बार हमारी सरकार बनाएं- मनोज तिवारी

    भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा, "5 फरवरी को दिल्ली की जनता अरविंद केजरीवाल को हटाएगी, भाजपा सरकार बनाएगी, उसके बाद भाजपा समस्याओं को सुलझाएगी। बुजुर्गों के लिए हम 10 लाख का स्वास्थ्य बीमा देंगे।  27 साल से यहां भाजपा की सरकार नहीं है। मैं भाजपा का सांसद हूं लेकिन विधायक और मुख्यमंत्री हमारा नहीं बना। दिल्ली की शिक्षा, स्वास्थ्य, नौकरी, पेंशन और राशन कार्ड दिल्ली सरकार का काम है। हम उसके लिए प्रार्थना कर रहे हैं कि एक बार हमारी सरकार बनाएं।"

  • 22 Jan 2025 4:38 PM IST

    बढ़ गई डेडलाइन

    वर्ल्ड कप के बाद आईसीसी का सबसे बड़ा टूर्नामेंट चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के आयोजन पर फिर एक बार खतरों का बादल छा गया है। दरअसल, पाकिस्तान की मेजबानी में ये टूर्नामेंट जिन स्टेडियम में आयोजित की जानी थी, उनका काम अब तक पूरा नहीं हुआ है। जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने फिर से आईसीसी को डेडलाइन बढ़ाने की मांग की है। उन्होंने आईसीसी से अब 5 फरवरी तक की मोहलत मांगी है। 

  • 22 Jan 2025 4:27 PM IST

    मोहन यादव ने पुणे में इन्वेस्टर समिट में भाग लिया

     मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने महाराष्ट्र के पुणे में इन्वेस्टर समिट में भाग लिया।

  • 22 Jan 2025 4:15 PM IST

    महाकुंभ 2025 पर अभिनेत्री भाग्यश्री का रिएक्शन

    अभिनेत्री भाग्यश्री ने महाकुंभ 2025 पर कहा, "हम बहुत उत्साहित हैं, पूरे परिवार के साथ आए हैं। हम देखना चाहेंगे कि महाकुंभ में क्या तैयारियां की गई हैं। प्रशासन ने इतनी सुविधाएं की हैं, वह देखेंगे और गंगा स्नान करेंगे।"

  • 22 Jan 2025 4:05 PM IST

    इंस्पेक्टर सुनील कुमार की इलाज के दौरान मौत

    UP के शामली एनकाउंटर में घायल हुए STF के इंस्पेक्टर सुनील कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई। 

Created On :   22 Jan 2025 8:00 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story