Breaking News: आज की बड़ी खबरें 21 फरवरी 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें
Live Updates
- 22 Feb 2025 1:10 AM IST
दिल्ली में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर ‘सम्मान राशि’ की पहली किस्त होगी जारी - अनिल गोयल
भाजपा विधायक अनिल गोयल ने बताया कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने घोषणा की है कि दिल्ली में आयुष्मान योजना को लागू किया जाएगा। साथ ही कैग रिपोर्टों को भी विधानसभा में पेश किया जाएगा। इसके अलावा 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ‘महिला सम्मान राशि’ की पहली किस्त जारी की जाएगी।
- 22 Feb 2025 12:51 AM IST
धार्मिक भावनाओं का अपमान करने के आरोप में फराह खान के खिलाफ एफआईआर
बॉलीवुड फिल्म निर्माता और कोरियोग्राफर फराह खान हिंदुओं के पवित्र त्योहार होली के बारे में अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में उनके खिलाफ आपराधिक शिकायत दर्ज होने के बाद जांच के दायरे में आ गई हैं।
- 22 Feb 2025 12:30 AM IST
महाकुंभ को लेकर अफवाह फैलाने वाले सोशल मीडिया अकाउंट पर यूपी पुलिस का एक्शन
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित भव्य महाकुंभ में देश-विदेश से श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। यहां राज्य सरकार और मेला प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं के लिए उचित व्यवस्था की गई है। लेकिन, कुछ लोग सोशल मीडिया पर चंद व्यूज पाने के लिए अफवाह फैला रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ यूपी पुलिस ने एक्शन लेना शुरू कर दिया है।
- 22 Feb 2025 12:10 AM IST
उत्तर प्रदेश की राजनीति में मायने नहीं रखती हैं मायावती - श्रीकांत भारतीय
भाजपा नेता श्रीकांत भारतीय ने महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे के ‘दाढ़ी वालों से पंगा नहीं लेने' वाले बयान पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि एकनाथ शिंदे को अपनी बात जिन तक पहुंचानी थी, उन तक यह बात पहुंच गई है। श्रीकांत भारतीय ने मीडिया से कहा, "एकनाथ शिंदे ने बिल्कुल सही बात कही है। उनको जिसके पास बात पहुंचानी थी, बात अब उनके पास तक पहुंच चुकी है, क्योंकि शिंदे के बयान पर पहली प्रतिक्रिया तो मातोश्री से आई है।"
https://www.bhaskarhindi.com/sports/icc-champions-trophy-2025-pakistan-cricket-board-icc-pakistan-ind-vs-ban-cricket-news-1114500
- 21 Feb 2025 11:57 PM IST
पूरे विश्व के लोग यहां पुण्य के भागीदार बन रहे हैं- स्वतंत्र देव सिंह
उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा, "सनातन धर्म के प्रति लोगों का कितना लगाव है। यह एक अद्भुत और डिजिटल कुंभ है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व और प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में पूरे विश्व के लोग यहां पुण्य के भागीदार बन रहे हैं।
- 21 Feb 2025 11:42 PM IST
उत्तराखंड: भू-कानून संशोधन विधेयक 2025 सदन में ध्वनि मत से पारित हुआ
उत्तराखंड विधानसभा में भू-कानून संशोधन विधेयक 2025 सदन में ध्वनि मत से पारित हुआ।
- 21 Feb 2025 11:30 PM IST
महाकुंभ पर टीएमसी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा की प्रतिक्रिया
महाकुंभ पर टीएमसी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने योगी सरकार पर महाकुंभ में भगदड़ मचने पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी अपने नेतृत्व में गंगासागर मेला करवाती हैं वह देखने लायक है। कही कोई गड़बड़ी और कोई घटना नहीं घटती है। जैसे कुंभ के मामले में आग लगने की घटना घटी, भगदड़ मची।
टीएमसी सांसद ने कहा कि ममता बनर्जी इतने सालों से अपने नेतृत्व में गंगासागर मेला जो करवाती हैं वो देखने लायक है। वहां पर जो व्यवस्था होती है वो देखने लायक है कही कोई गड़बड़ी और कोई घटना नहीं घटी। जैसे कुंभ के मामले में आग लगने की घटना घटी, भगदड़ मची। इस दौरान कितने लोगों की जाने गई ये अभी तक नहीं बताया गया है। कितने लोग खो गए या गायब हुए हैं। अभी तक कुछ नहीं पता है। जो वहां पर व्यवस्था किए हैं उन्हें ममता जी से आकर सीखना चाहिए कि कैसे गंगासागर मेला आयोजित किया जाता है।
- 21 Feb 2025 11:16 PM IST
महाशिवरात्रि के लिए महाकुंभ में व्यापक व्यवस्था की गई - डीएम रविंद्र कुमार मंदार
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित भव्य और दिव्य महाकुंभ अब समापन की ओर बढ़ रहा है। अंतिम दिन महाशिवरात्रि के मौके पर भारी भीड़ आने की उम्मीद जताई जा रही है। इसे लेकर जिला प्रशासन और मेला प्रशासन पूरी मुस्तैदी के साथ अच्छी व्यवस्थाएं बनाने में जुट गया है। डीएम रविंद्र कुमार मंदार ने मीडिया को बताया, "हमने आयोजनों के लिए व्यापक तैयारियां की हैं। तीर्थयात्रियों के लिए सुखद अनुभव सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। यहां की तैयारियों का जायजा लेने के लिए मुख्य सचिव और डीजीपी ने भी समीक्षा बैठक की है। यहां आने वाले श्रद्धालुओं को पवित्र स्नान के दौरान किसी भी तरह से कोई दिक्कत न हो, यह सुनिश्चित किया जाएगा।"
https://www.bhaskarhindi.com/other/news-1114484
https://www.bhaskarhindi.com/other/news-1114484
- 21 Feb 2025 11:09 PM IST
बीजेपी सरकार पर अशोक गहलोत का हमला
राजस्थान के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने राजस्थान बजट को लेकर बीजेपी सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा, "दो दिन पहले ही राज्य का बजट पेश किया गया है। सत्तापक्ष के लोग विपक्ष को भड़काने की कोशिश कर रहे हैं। सदन में जिस तरह से बातें कही जा रही हैं- वह ठीक नहीं है। सत्तापक्ष की तो जिम्मेदारी होती है कि वो विपक्ष को साथ लेकर चले और बिल पास करवाएं। विपक्ष का मान-सम्मान होना चाहिए। बिना विपक्ष के सत्तापक्ष क्या है। लोकतंत्र में विपक्ष है तभी सत्तापक्ष का महत्व है। जैसा वह व्यवहार कर रहे हैं तो मुझे लगता है वो उचित नहीं है।"
- 21 Feb 2025 11:00 PM IST
एमआई ने 4 विकेटों से आरसीबी को दी मात
विमेंस प्रीमियर लीग के सातवें मैच में मुंबई इंडियंस ने 4 विकेटों से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को मात दे दी है। इसी के साथ उन्होंने टूर्नामेंट में अपनी दूसरी जीत हासिल कर ली है।
Created On :   21 Feb 2025 8:00 AM IST