Breaking News: आज की बड़ी खबरें 02 मार्च 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें
Live Updates
- 3 March 2025 1:43 AM IST
गोपाल को समझना चाहिए कि जनता ने उन्हें नकार दिया - बीजेपी विधायक हरीश खुराना
भाजपा विधायक हरीश खुराना ने कहा, "गोपाल राय को समझना चाहिए कि दिल्ली की जनता ने उन्हें क्यों नकार दिया। यह बहुत स्पष्ट है कि उन्होंने दिल्ली के लिए काम नहीं किया, सीवर ओवरफ्लो हो रहे हैं, पीने का साफ पानी नहीं है, यमुना गंदी है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की है। जलभराव और प्रदूषण समेत दिल्ली के सभी मुद्दों पर चर्चा हुई। दिल्ली सरकार पर्यावरण को लेकर सजग है और बहुत जल्द विंटर एक्शन प्लान बनाकर उसे लागू किया जाएगा।"
- 3 March 2025 1:01 AM IST
कांग्रेस विधायक का दावा, 'दिसंबर तक शिवकुमार बनेंगे कर्नाटक के सीएम'
कांग्रेस विधायक बसवराजू वी शिवगंगा ने रविवार को दावा किया कि कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार दिसंबर तक मुख्यमंत्री का पद संभाल लेंगे। दावणगेरे में पत्रकारों से बातचीत के दौरान विधायक बसवराजू ने जोर देकर कहा कि आप (मीडिया) इसे लिख सकते हैं कि शिवकुमार दिसंबर तक सीएम बन जाएंगे।
- 2 March 2025 11:56 PM IST
कला से भरपूर रहा एक्ट्रेस दीया मिर्जा का वीकेंड
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीया मिर्जा का वीकेंड कला और संस्कृति से भरपूर रहा। वह पृथ्वी मेमोरियल डे पर महान जाकिर हुसैन को भावपूर्ण श्रद्धांजलि देने के लिए आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुईं।
- 2 March 2025 11:32 PM IST
केंद्र का बड़ा लक्ष्य, 31 मार्च 2027 तक खुलेंगे 25 हजार जन औषधि केंद्र
देशभर में अब तक 15 हजार से अधिक जन औषधि केंद्र खोले जा चुके हैं और सरकार ने 31 मार्च 2027 तक इसे बढ़ाकर 25 हजार जन औषधि केंद्र खोलने का लक्ष्य रखा है।
- 2 March 2025 10:36 PM IST
बेल्जियम की राजकुमारी एस्ट्रिड से मिले पीयूष गोयल
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने दिल्ली में बेल्जियम की राजकुमारी एस्ट्रिड से मुलाकात की।
- 2 March 2025 9:50 PM IST
सूफी परंपरा के बारे में प्रधानमंत्री के विचार अद्भुत - सैयद नसीरुद्दीन चिश्ती
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 28 फरवरी को दिल्ली की सुंदर नर्सरी में आयोजित सूफी संगीत समारोह 'जहान-ए-खुसरो 2025' में हिस्सा लिया था। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रमजान की मुबारकबाद दी थी और इस्लाम को भाईचारे का मजहब बताया था। ऑल इंडिया सूफी सज्जादानशीन काउंसिल के चीफ और ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती के वंशज सैयद नसीरुद्दीन चिश्ती ने पीएम मोदी के विचारों को "अद्भुत" बताया।
- 2 March 2025 9:40 PM IST
भारत ने न्यूजीलैंड को 44 रनों से दी मात
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे ग्रुप स्टेज के आखिरी मैच में टीम इंडिया ने 44 रनों से जीत हासिल कर ली है।
- 2 March 2025 9:34 PM IST
कप्तान सैंटनर हुए बोल्ड
मुकाबले में मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने कप्तान मिचेल सैंटनर को बोल्ड कर दिया है।
- 2 March 2025 9:26 PM IST
गुजरात पीएम मोदी ने सोमनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने तीन दिवसीय गुजरात दौरे के दूसरे दिन रविवार को सौराष्ट्र नगर स्थित प्राचीन श्री सोमनाथ ज्योतिर्लिंग मंदिर में पूजा-अर्चना की, जिसकी तस्वीरें भी सामने आई हैं। पीएम मोदी ने पूरे विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शिवलिंग पर जलाभिषेक किया।
- 2 March 2025 9:20 PM IST
भारत को मिली एक और सफलता
मुकाबले की दूसरी पारी में 41 ओवरों का खेल समाप्त हो चुका है। इस दौरान ओवर की आखिरी गेंद पर बड़ी सफलता हाथ लगी है। ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने दिग्गज बल्लेबाज केन विलियमसन की पारी पर ब्रेक लगा दिया है। उन्होंने भारत के खिलाफ टीम के लिए 81 रन बनाए थे।
Created On :   2 March 2025 8:00 AM IST