Breaking News: आज की बड़ी खबरें 19 फरवरी 2025 हिंदी न्यूज लाइव

आज की बड़ी खबरें 19 फरवरी 2025 हिंदी न्यूज लाइव
19 फरवरी 2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें

Live Updates

  • 19 Feb 2025 5:28 PM IST

    चोटिल हुआ पाकिस्तान का घातक खिलाड़ी

    चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत बुधवार को पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड मैच के साथ हो गई है। पाकिस्तान के कप्तान मोहम्मद रिजवान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। पहले मैच की पहली पारी में ही पाकिस्तान को बड़ा झटका लगा, टीम में शामिल सलामी बल्लेबाज फखर जमान फील्डिंग के दौरान चोटिल हो गए हैं।

  • 19 Feb 2025 5:15 PM IST

    यंग ने ठोका शतक

    आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के ओपनिंग मैच में न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज विल यंग ने अपना शतक पूरा कर लिया है। बल्लेबाज ने 107 गेंदों का सामना करते हुए अपनी सेंचुरी पूरी की।

  • 19 Feb 2025 4:56 PM IST

    ड्रिंक्स ब्रेक तक न्यूजीलैंड का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 151 रन

    मेजबान पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे टूर्नामेंट के पहले मैच में ड्रिंक्स ब्रेक हो चुका है। इस समय तक न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 31 ओवरों में 3 विकेटों के नुकसान पर 151 रन बना लिए हैं। 

  • 19 Feb 2025 4:46 PM IST

    29 ओवरों के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 139 रन

    आईसीसी चैंपियंस ट्र्रॉफी के ओपनिंग मैच मे पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड ने 29 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान पर 139 रन बना लिए हैं। इस दौरान क्रीज पर मौजूद सलामी बल्लेबाज विल यंग ने 88 रन बनाए, तो दूसरी छोर पर खड़े विकेटकीपर बल्लेबाज टॉम लेथम ने टीम के लिए 27 रन बनाए। 

  • 19 Feb 2025 4:32 PM IST

    आलिया भट्ट का 'छावा' को देखकर रिएक्शन आया सामने

    मराठा साम्राज्य के गौरव संभाजी महाराज पर बनी फिल्म ‘छावा’ में विक्की कौशल के अभिनय की जमकर तारीफ हो रही है। अभिनेत्री आलिया भट्ट ने हाल ही में ‘छावा’ देखी और विक्की कौशल के अभिनय की सराहना की ,उन्होंने कहा कि नहीं भूल पा रही हैं उनकी एक्टिंग।

  • 19 Feb 2025 4:20 PM IST

    शिवपाल यादव ने उर्दू मुद्दे के बीच गंगा सफाई की बात उठाई

    समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने उत्तर प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा उर्दू के मुद्दे पर विपक्ष को घेरने पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि यह भारतीय जनता पार्टी और मुख्यमंत्री की खीझ है, क्योंकि वे अयोध्या से लोकसभा चुनाव हार गए।

  • 19 Feb 2025 4:10 PM IST

    बीजेपी ने किया आदिवासियों के लिए बहुत काम

    दिल्ली में बुधवार को विज्ञान भवन में आयोजित राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के 22वें स्थापना दिवस के अवसर पर केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री जुएल ओराम ने बीजेपी सरकार के कार्यों की चर्चा की। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने आदिवासियों के लिए बहुत काम किया है।

  • 19 Feb 2025 4:00 PM IST

    पार्टी का हर आदेश मानूंगा, मुख्यमंत्री की दौड़ में नहीं मोहन सिंह बिष्ट

    दिल्ली विधानसभा चुनाव में मुस्तफाबाद विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के टिकट पर जीत दर्ज करने वाले मोहन सिंह बिष्ट ने खुद को पार्टी का अनुशासित सिपाही बताया है। उन्होंने कहा कि पार्टी के सभी आदेशों का वह पूरी तरह से पालन करेंगे।

  • 19 Feb 2025 3:56 PM IST

    प्रमोद तिवारी का बीजेपी पर तंज, पूछा 'आंध्र सरकार के फैसले पर अब क्या रुख अपनाएगी भाजपा?'

    कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा में उपनेता प्रमोद तिवारी ने आंध्र प्रदेश सरकार द्वारा रमजान के दौरान मुस्लिम कर्मचारियों को एक घंटा पहले छुट्टी देने के फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि संविधान हर नागरिक को अपने धर्म का पालन करने की आजादी देता है और अगर सरकार ने यह निर्णय सुविधा के लिए लिया है, तो इसमें कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए।

  • 19 Feb 2025 3:47 PM IST

    छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती को लेकर क्या बोले एकनाथ शिंदे

    महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि आज छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती है। इस अवसर पर पूरे देश और महाराष्ट्र में शिव जयंती बहुत उत्साह के साथ मनाई जा रही है। दूसरी तरफ राहुल गांधी का जो बयान सामने आया है वह बहुत अपमानजनक है। यह केवल छत्रपति शिवाजी महाराज का अपमान नहीं है बल्कि करोड़ों शिव भक्तों और महाराष्ट्र का अपमान है। वे(राहुल गांधी) कई बार सावरकर जी का भी अपमान कर चुके हैं। उन्हें इस गलती के लिए माफी मांगनी चाहिए।

Created On :   19 Feb 2025 8:00 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story