Breaking News: आज की बड़ी खबरें 18 फरवरी 2025 हिंदी न्यूज लाइव

आज की बड़ी खबरें 18 फरवरी 2025 हिंदी न्यूज लाइव
18 फरवरी 2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें

Live Updates

  • 18 Feb 2025 6:12 PM IST

    बलिया कामायनी एक्सप्रेस में बम की सूचना से मचा हड़कप

    उत्तर प्रदेश के बलिया से मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही कामायनी एक्सप्रेस में बम की सूचना मिलने के बाद बलिया सिविल पुलिस, जीआरपी और रेलवे पुलिस ने मिलकर संयुक्त रूप से ट्रेन की चेकिंग की। इस चेकिंग अभियान में डॉग स्क्वायड की भी मदद ली गई। हालांकि, कुछ भी संदिग्ध नहीं पाए जाने के बाद ट्रेन को तीन घंटे 55 मिनट की देरी से रवाना किया गया।

  • 18 Feb 2025 6:03 PM IST

    सामने आया 'सिकंदर' का नया पोस्टर

    ईद पर सिनेमाघरों में आ रही सलमान खान स्टारर फिल्म 'सिकंदर' का नया पोस्टर निर्माताओं ने जारी कर दिया है। इसमें अभिनेता सलमान खान लाल और हरे रंग की लाइटिंग के बीच स्वैग में नजर आए।

  • 18 Feb 2025 5:51 PM IST

    Seoni News: 7 तहसीलदारों, 108 पटवारियों सहित कई अफसरों को नोटिस

    कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सोमवार को हुई समय सीमा की बैठक में कलेक्टर संस्कृति जैन ने ताबड़तोड़ अंदाज में एक के बाद एक नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने 7 तहसीलदारों, 108 पटवारियों सहित अन्य अफसरों को नोटिस जारी किए हैं।

  • 18 Feb 2025 5:51 PM IST

    Seoni News: नियम विरूद्ध संचालित 78 वाहनों पर हुई कार्रवाई

    परिवहन विभाग द्वारा कलेक्टर संस्कृति जैन के मार्गदर्शन में 9 फरवरी से 15 फरवरी तक सिवनी एवं अन्य चेक प्वाइंट में लगभग 600 वाहनों की जांच कर 78 वाहनों पर कुल 4 लाख 34 हजार रुपए का अर्थदण्ड वसूल किया गया।

  • 18 Feb 2025 5:50 PM IST

    Seoni News: गिद्धों की गणना का पहले चरण का काम पूरा

    जिले में गिद्धों की गणना का काम सोमवार से शुरू हो गया। सभी वनमण्डलों के अलावा पेंच टाइगर रिजर्व के कोर और बफर एरिया में गणना का पहला चरण पूरा किया गया। पहले दिन अलग-अलग क्षेत्रों में वन कर्मचारियों ने गिद्धों को देखा और कैमरे की मदद से फोटो लिए साथ ही उनके रहवास वाले क्षेत्र का नाम भी लिखा।

  • 18 Feb 2025 5:50 PM IST

    Seoni News: कोतवाली थाना पुलिस ने सोमवार की शाम पैदल घूमकर काटे चालान

    कोतवाली थाना पुलिस ने सोमवार की शाम शहर में पैदल घूमकर कई चालान काटने के साथ दुकानों के सामने सजाया गया सामान हटवाया गया। कोतवाली टीआई सतीश तिवारी शाम को स्टाफ के साथ थाना से पैदल निकले। पुलिस नगर पालिका चौक, नेहरू रोड होते हुए शुक्रवारी पहुंची।

  • 18 Feb 2025 5:48 PM IST

    महाकुंभ को लेकर सीएम ममता का विवादित बयान

    यूपी के प्रयागराज में चल रहे माकुंभ पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री का एक विवादित बयान सामने आया है। इसके आयोजन को लेकर सीएम ममता ने यूपी सरकार को घेरते हुए कहा, "महाकुंभ अब मृत्यु कुंभ में बदल चुका है। वीआईपी लोगों को खास सुविधाएं दी जा रही हैं। भगदड़ की घटना के बाद कितने आयोग महाकुंभ भेजे गए? बिना पोस्टमॉर्टम के ही शवों को बंगाल भेज दिया गया। वे कहेंगे कि लोगों की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई और फिर मुआवजा नहीं दिया जाएगा। आप देश को बांटने के लिए धर्म बेच रहे हैं। हमने यहां पोस्टमॉर्टम किया क्योंकि आपने बिना डेथ सर्टिफिकेट के शव भेज दिए। इन लोगों को मुआवजा कैसे मिलेगा?"

  • 18 Feb 2025 5:29 PM IST

    राहुल गांधी ने नए सीईसी के चुनाव पर खड़ा किया सवाल

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलाव को मुख्य चुनाव आयुक्त के रूप में नियुक्त किए गए ज्ञानेश कुमार कि नियुक्ती की आलोचना की है। उन्होंने इसे अपमानजनक और गलत बताया है।

  • 18 Feb 2025 5:19 PM IST

    Satna News: सिटी कोतवाली पुलिस ने नाबालिग के अपहरण-दुष्कर्म का आरोपी बंदी

    सिटी कोतवाली पुलिस ने नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। टीआई रावेन्द्र द्विवेदी ने बताया कि बीते 8 जनवरी को एक किशोरी लापता हो गई थी, जिसके परिजन की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपहरण का अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई।

  • 18 Feb 2025 5:18 PM IST

    Satna News: शराबखोरी के बाद युवक की हत्या कर जलाई लाश

    रामपुर बाघेलान थाना अंतर्गत बेला में शराबखोरी के बाद 22 वर्षीय युवक की हत्या कर शव को जलाने की कोशिश से सनसनी फैल गई, तो वहीं पुलिस ने तेजी से जांच-पड़ताल करते हुए दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया।

Created On :   18 Feb 2025 8:00 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story