Breaking News: आज की बड़ी खबरें 17 मार्च 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें
Live Updates
- 17 March 2025 5:00 PM IST
जमुई में पति-पत्नी की हत्या
जमुई में अंधविश्वास के चक्कर में टांगी से प्रहार कर पति-पत्नी की हत्या कर दी गई है।
- 17 March 2025 4:50 PM IST
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि, पंजाब की शांति भंग करने....
आप पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि, पंजाब की शांति भंग करने का प्रयास करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
- 17 March 2025 4:40 PM IST
निफ्टी 22500 के पार बंद हुआ
आज नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी भी 111.55 अंक यानि कि 0.5 प्रतिशत बढ़कर 22,508.75 के स्तर पर बंंद हुआ।
- 17 March 2025 4:30 PM IST
सेंसेक्स में 341 अंकों की तेजी
आज (17 मार्च 2025, सोमवार) सेंसेक्स 341.04 अंक यानि कि 0.46 प्रतिशत बढ़कर 74,169.95 के स्तर पर बंंद हुआ।
- 17 March 2025 4:18 PM IST
देवेंद्र फडणवीस की प्रतिक्रिया
औरंगजेब विवाद में सीएम देवेंद्र फडणवीस का बयान सामने आया है। उन्होने कहा है कि, औरंगजेब महिमामंडन करने वालों को फाड़ देंगे।
- 17 March 2025 4:08 PM IST
दिल्ली नगर निगम बैठक हंगामा
दिल्ली नगर निगम की बैठक में भारी हंगामा हुआ है, साथ ही जमकर नारेबाजी भी की गई है।
- 17 March 2025 3:44 PM IST
वक्फ बिल प्रदर्शन पर जगदंबिका पाल की प्रतिक्रिया
वक्फ बिल के खिलाफ प्रदर्शन करने पर जगदंबिका पाल भड़के हैं। उन्होंने बोला है कि, कानून सांसद में बनता है, जंतर-मंतर पर नहीं।
- 17 March 2025 3:12 PM IST
इंडियाज गॉट लेटेंट विवाद
महाराष्ट्र के साइबर सेल ने फिर से समय रैना को तलब किया है।
- 17 March 2025 2:55 PM IST
अस्पताल से छुट्टी के बाद पहली बार राज्यसभा पहुंचे उपराष्ट्रपति धनखड़
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ पिछले दिनों हृदय रोग के कारण दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती थे। अब सोमवार को वह राज्यसभा में आए, जहां सभी सांसदों ने उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। 9 मार्च की सुबह सीने में दर्द की शिकायत के बाद उपराष्ट्रपति को एम्स दिल्ली में भर्ती कराया गया था।
- 17 March 2025 2:50 PM IST
वोट बैंक की राजनीति करने वाले दल वक्फ संशोधन बिल को रोक नहीं पाएंगे केशव प्रसाद
उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने वक्फ बोर्ड संशोधन बिल के खिलाफ आल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के धरने का समर्थन करने वाले विपक्षी दलों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वोट बैंक की राजनीति करने वाले दल वक्फ संशोधन बिल को रोक नहीं पाएंगे।
Created On :   17 March 2025 8:04 AM IST