Breaking News: आज की बड़ी खबरें 16 मार्च 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें
Live Updates
- 16 March 2025 6:27 PM IST
टॉरनेडो की चपेट में अमेरिका, 10 करोड़ से ज्यादा लोग प्रभावित
सुपर पावर अमेरिका इस समय टॉरनेडो (बवंडर) की चपेट में है। अलबामा, मिसीसिपी और लुसियाना समेत देश के आठ राज्यों में अब तक करीब 40 से ज्यादा टॉरनेडो आ चुके हैं। वहीं मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले समय में हालात और भी ज्यादा गंभीर हो सकते हैं।
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीते 48 घंटे में इन बवंडरों में 34 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। सबसे ज्यादा मौतें मिसौरी में हुई हैं।
- 16 March 2025 6:21 PM IST
प्रेमचंद ने की इस्तीफे की मांग
उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने इस्तीफे की पेशकश की है।
- 16 March 2025 6:14 PM IST
140 करोड़ देशवासी हैं सामर्थ्य- पीएम मोदी
अमेरिका की पॉडकास्टर के साथ पीएम मोदी की हुई बातचीत, पीएम मोदी ने सभी देशवासियों को अपना सामर्थ्य बताया है।
- 16 March 2025 6:04 PM IST
सीएम योगी ने दी प्रतिक्रिया
होली में हुए बवाल पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि, 'महाकुंभ को 'मृत्यु कुंभ' कहने वाले होली के दौरान शांति कायम नहीं रख सके।'
- 16 March 2025 5:42 PM IST
स्पेशल ओलंपिक वर्ल्ड विंटर गेम्स भारत ने 33 पदकों के साथ अभियान का अंत किया
लंबे इंतजार के बाद भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को उत्तर प्रदेश के स्पेशल ओलंपिक वर्ल्ड विंटर गेम्स 2025 के अंतिम दिन, भारत ने भारतीय एथलीटों के कौशल और दृढ़ संकल्प का असाधारण प्रदर्शन देखा, जिन्होंने चार स्पर्धाओं में 12 पदक जीते, जिससे उसके कुल पदकों की संख्या 33 हो गई।
- 16 March 2025 5:29 PM IST
आतंकी अबू कताल की मौत पर क्या बोले पूर्व डीसीपी पॉल वैद?
लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी और हाफिज सईद के भतीजे अबू कताल के पाकिस्तान में मारे जाने की खबरों पर जम्मू-कश्मीर के पूर्व DGP शीश पॉल वैद ने कहा कि यह अच्छी खबर है। वह जून 2024 में खोड़ी मंदिर में तीर्थयात्रियों को ले जा रही बस पर हमले का मास्टरमाइंड था। वह कई अन्य हमलों में भी शामिल था। वह राजौरी और पुंछ इलाकों में घुसपैठ की योजना बना रहा था। हाफिज सईद का भतीजा होने के नाते, वह सीधे उससे आदेश ले रहा था।
- 16 March 2025 5:12 PM IST
हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा पहुंचे करनाल, दिया बड़ा बयान
हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा रविवार को करनाल पहुंचे, जहां उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान सोमवार को पेश होने वाले हरियाणा बजट 2025 को लेकर अहम बयान दिया। उन्होंने कहा कि राज्य के वित्त मंत्री एवं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा पेश किया जाने वाला बजट किसानों के लिए खुशखबरी लेकर आएगा।
- 16 March 2025 5:03 PM IST
राशा के बर्थडे पर मां रवीना टंडन ने दी बधाई
अभिनेत्री रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी रविवार को अपने 20वें जन्मदिन का जश्न मना रही हैं। इस मौके पर रवीना ने उन्हें एक खास पोस्ट के साथ शुभकामनाएं दी। रवीना ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर राशा की पिछले कुछ सालों में हासिल की गई उपलब्धियों का एक वीडियो मोंटाज शेयर किया।
- 16 March 2025 4:31 PM IST
ईरान ने जारी की हूती हमलावरों के लिए चेतावनी
हूती पर हमले के बाद ईरान ने किसी भी खतरे का विनाशकारी जवाब देने की चेतावनी जारी की है।
- 16 March 2025 4:12 PM IST
उत्तर मेसेडेनिया आग हादसा
उत्तर मैसेडोनिया के नाइट क्लब में भीषण आग लगने से 51 लोगों की मौत हो गई है, साथ ही 100 से ज्यादा लोग घायल हैं।
Created On :   16 March 2025 8:00 AM IST