Breaking News: आज की बड़ी खबरें 13 फरवरी 2025 हिंदी न्यूज़ लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें
Live Updates
- 13 Feb 2025 9:07 PM IST
अजमेर के हथकरधा प्रशिक्षण केंद्र की पीएम मोदी कर चुके हैं तारीफ, बेरोजगारों को मिल रहा रोजगार
राजस्थान के अजमेर के बड़लिया गांव में पिछले एक साल से जैन आचार्य 108 विद्यासागर जी महाराज की प्रेरणा से संचालित हथकरघा प्रशिक्षण केंद्र बेरोजगारों को प्रशिक्षण देने के साथ उन्हें रोजगार के अवसर भी उपलब्ध करा रहा है।
- 13 Feb 2025 8:52 PM IST
नाना पटोले की जगह वसंतराव सपकाल बने महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष
पिछले साल नवंबर में हुए विधानसभा चुनाव में हार के बाद महाराष्ट्र कांग्रेस में बड़ा बदलाव हुआ है। पार्टी ने गुरुवार को नाना पटोले की जगह हर्षवर्धन वसंतराव सपकाल को नया पार्टी प्रमुख नियुक्त किया है। दरअसल, चुनाव में मिली करारी हार के बाद नाना पटोले ने खुद अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने की पेशकश की थी।
- 13 Feb 2025 8:38 PM IST
भाजपा विधायक विजेंद्र गुप्ता ने उपराज्यपाल को लिखा पत्र, दिल्ली में आयुष्मान योजना लागू करने की मांग
रोहिणी से नवनिर्वाचित भाजपा विधायक विजेंद्र गुप्ता ने दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना को पत्र लिखकर केंद्र सरकार की दो महत्वपूर्ण स्वास्थ्य योजनाएं, प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन और हेल्थ इंफॉर्मेशन मैनेजमेंट सिस्टम, को दिल्ली में तत्काल लागू करने का आग्रह किया है।
- 13 Feb 2025 8:26 PM IST
राजस्थान चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने जोधपुर में किया अस्पतालों का औचक निरीक्षण
राजस्थान सरकार के चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने जोधपुर के मथुरादास माथुर अस्पताल और महात्मा गांधी अस्पताल का गुरुवार को औचक निरीक्षण किया।
- 13 Feb 2025 8:10 PM IST
पूजा वस्त्रकर, आशा शोभना चोट के कारण डब्ल्यूपीएल 2025 से बाहर
मुंबई इंडियंस की सीम-बॉलिंग ऑलराउंडर पूजा वस्त्रकर और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की लेगस्पिनर आशा शोभना चोट के कारण पूरे डब्ल्यूपीएल 2025 से बाहर हो गई हैं। उनकी जगह मुंबई में पारुणिका सिसोदिया और बेंगलुरु में रेलवे की विकेटकीपर-बल्लेबाज़ नुज़हत परवीन को शामिल किया गया है। पारुणिका हाल ही में मलेशिया में खेले गए अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत की ख़िताबी जीत का हिस्सा रही थीं।
- 13 Feb 2025 7:57 PM IST
दिल्ली ओपन शीर्ष वरीय कोप्रीवा, हैरिस एकल क्वार्टर फाइनल में
शीर्ष वरीयता प्राप्त विट कोप्रीवा और बिली हैरिस ने गुरुवार को 2025 दिल्ली ओपन में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा, अपने-अपने प्रतिद्वंद्वियों पर आसान जीत के साथ एकल क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की की।
- 13 Feb 2025 7:50 PM IST
कल से शुरु होगा विमेंस प्रीमियर लीग
महिलाओं की आईपीएल यानी विमेंस प्रीमियर लीग के तीसरे सीजन की शुरुआत शुक्रवार 14 फरवरी से होने वाली है। टूर्नामेंट में सबसे पहले डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात जायटंस वडोदरा रिलायंस क्रिकेट स्टेडियम में आमने-सामने होने वाले हैं।
- 13 Feb 2025 7:42 PM IST
महादेव मुंडे मामले की जांच के लिए 5 सदस्यीय टीम की नियुक्ति, पुलिस अधीक्षक कावंत का फैसला
परली तहसील कार्यालय के सामने सड़क पर हुई हत्या को 15 महीने बीतने के बाद भी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। महादेव मुंडे की पत्नी ज्ञानेश्वरी मुंडे ने भूख-हड़ताल का फैसला लिया। मुंडे ने पूछा कि न्याय के लिए कब तक इंतजार करना होगा। उधर पुलिस अधीक्षक नवनीत कांवत ने महादेव मुंडे मामले की जांच के लिए 13 फरवरी को 5 सदस्यीय टीम नियुक्त की है। यह निर्णय ज्ञानेश्वरी मुंडे और मुंडे परिवार द्वारा इस मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक नवनीत कावंत से मुलाकात के बाद लिया गया।
- 13 Feb 2025 7:32 PM IST
मणिपुर में लागू हुआ राष्ट्रपति शासन
मणिपुर में लगा राष्ट्रपति शासन। बीते रविवार को एन बीरेन सिंह के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे के बाद आज यानी गुरुवार को राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू कर दिया गया है।
- 13 Feb 2025 7:22 PM IST
अब सिर्फ नागा साधु ही नहीं, महाकुंभ की व्यवस्थाओं का अध्ययन भी कर रहे विदेशी पर्यटक
इस बार महाकुंभ में विदेशी सैलानियों की रुचि में बड़ा बदलाव देखा गया है। पहले जहां विदेशी पर्यटक नागा साधुओं और उनके रहस्यमय जीवन को जानने के लिए आते थे, वहीं इस बार वे महाकुंभ की स्वच्छता, यातायात व्यवस्था और संपूर्ण आयोजन प्रबंधन का अध्ययन करने भी आ रहे हैं।
Created On :   13 Feb 2025 8:00 AM IST