Breaking News: आज की बड़ी खबरें 12 फरवरी 2025 हिंदी न्यूज़ लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें
Live Updates
- 13 Feb 2025 1:11 AM IST
महाराष्ट्र महिला आयोग अध्यक्ष के खिलाफ अश्लील पोस्ट मामले में दो गिरफ्तार
मुंबई की दक्षिण रीजन साइबर पुलिस ने महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रूपाली चाकणकर के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक, अश्लील और अपमानजनक सामग्री पोस्ट करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
- 13 Feb 2025 12:35 AM IST
नोएडा पुलिस मुठभेड़ में लंबू उर्फ कनपुरिया साथी के साथ गिरफ्तार
नोएडा के थाना सेक्टर-113 पुलिस और वाहन चोरों तथा मोबाइल फोन स्नैचिंग करने वाले बदमाशों के बीच मुठभेड़ में दो बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें एक घायल है।
- 13 Feb 2025 12:26 AM IST
JPC में सहमति की आधार नहीं होगी- निर्दलीय सांसद पप्पू यादव
वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2024 पर संयुक्त समिति की रिपोर्ट 13 फरवरी को लोकसभा में पेश किए जाने पर पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने कहा, "यदि सहमति के आधार पर आएगा तो निश्चित रूप से इस बिल का समर्थन होगा। यदि JPC में सहमति की आधार नहीं होगी या सभी पार्टियों की सहमित नहीं हुई होगी तो हर किमत पर उस बिल का विरोध होगा। अभी इन्हें किसान के मुद्दों पर, कुंभ की स्थिति पर चर्चा करना चाहिए। ये सब मुद्दे से ध्यान हटाने के लिए और इनके पास वक्फ के अलावा कोई मुद्दा नहीं है। इसका कोई मतलब नहीं है।"
- 12 Feb 2025 11:48 PM IST
पश्चिम बंगाल बजट पर भाजपा नेता अग्निमित्रा पॉल का बयान
पश्चिम बंगाल बजट पर भाजपा नेता अग्निमित्रा पॉल ने कहा, "बजट में कुछ भी नहीं था। ममता बनर्जी ने कहा कि 13 लाख करोड़ का निवेश हुआ है फिर नौकरी कहां हैं? हमारे सारे युवा बाहर क्यों जा रहे हैं? लक्ष्मी भंडार का पैसा नहीं बढ़ाया गया। विधवा और वृद्धा पेंशन नहीं बढ़ाया गया। झूठ पर झूठ बोल रहे हैं। हर दिन महिलाओं पर अत्याचार हो रहा है। आपने उनके लिए क्या किया?"
- 12 Feb 2025 11:23 PM IST
पुतिन ने ट्रंप को रूस दौरे के लिए आमंत्रित किया
पुतिन ने ट्रंप को रूस दौरे के लिए आमंत्रित किया है।
- 12 Feb 2025 11:23 PM IST
सिख दंगे कांग्रेस द्वारा प्रायोजित थे कैलाश विजयवर्गीय
दिल्ली में साल 1984 में हुए सिख दंगों को लेकर आए अदालत के फैसले में कांग्रेस नेता सज्जन कुमार को दोषी ठहराया गया है। मध्य प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बुधवार को कहा है कि इस फैसले से साबित हो गया है कि यह दंगा कांग्रेस द्वारा प्रायोजित था।
- 12 Feb 2025 10:59 PM IST
ट्रंप ने की पुतिन से बातचीत
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बातचीत की है। इस दौरान रूस-यूक्रेन युद्ध रोकने के मुद्दे पर चर्चा हुई।
- 12 Feb 2025 10:29 PM IST
'आप' नेता सौरभ भारद्वाज ने 'बेरोजगार नेताजी' यूट्यूब चैनल किया लॉन्च
आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री सौरभ भारद्वाज ने 'बेरोजगार नेताजी' नाम से अपना यूट्यूब चैनल लॉन्च किया है। इस चैनल का लक्ष्य जनता से सीधे जुड़ना और उनके सवालों का खुले और पारदर्शी तरीके से जवाब देना है। 'बेरोजगार नेताजी' यूट्यूब चैनल पर हर रोज नए विषय पर चर्चा होगी, जो लोगों को सौरभ भारद्वाज के साथ जुड़ने का एक इंटरैक्टिव मंच प्रदान करेगा।
- 12 Feb 2025 9:46 PM IST
Loc पर पाकिस्तान की तरफ से फायरिंग
Loc पर पाकिस्तान की तरफ से फायरिंग की गई है।
- 12 Feb 2025 9:14 PM IST
केंद्रीय बजट पर गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत का बयान
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा, "केंद्रीय बजट पर मार्गदर्शन के लिए केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद यहां आए थे उन्होंने लोगों के साथ बात की। बजट गोवा के दृष्टि से किस प्रकार महत्वपूर्ण है ये बताया गया। बजट में गोवा को अच्छा हिस्सा देने के लिए एक बार फिर मैं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद करता हूं।"
Created On :   12 Feb 2025 8:00 AM IST