Breaking News: आज की बड़ी खबरें 11 फरवरी 2025 हिंदी न्यूज़ लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें
Live Updates
- 12 Feb 2025 1:01 AM IST
एकनाथ शिंदे को 'महादजी शिंदे राष्ट्र गौरव' पुरस्कार से किया गया सम्मानित
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को मंगलवार को न्यू महाराष्ट्र सदन में महादजी शिंदे राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार प्रदान किया गया। पुणे स्थित सरहद संस्थान द्वारा आयोजित कार्यक्रम में एनसीपी (एसपी) नेता शरद पवार ने शिंंदे को पुरस्कार प्रदान किया। इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मौजूद रहे।
- 12 Feb 2025 12:47 AM IST
असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने सिंगापुर के राष्ट्रपति थर्मन शनमुगरत्नम से की मुलाकात
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने मंगलवार को सिंगापुर के राष्ट्रपति थर्मन शनमुगरत्नम से मुलाकात की और सहयोग के संभावित क्षेत्रों पर चर्चा की।
- 12 Feb 2025 12:31 AM IST
आज महापंचायत करेंगे किसान
किसान पंजाब के खनौरी में आंदोलन के एक साल पूरे होने पर आज महापंचायत करेंगे।
- 12 Feb 2025 12:10 AM IST
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 14वें भारत-फ्रांस सीईओ फोरम को संबोधित किया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 14वें भारत-फ्रांस सीईओ फोरम को संबोधित किया। इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया एक्स के जरिए ट्वीट किया- भारत-फ्रांस सीईओ फोरम आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और नवाचार को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। दोनों देशों के कारोबारी नेताओं को आपस में सहयोग करते हुए और प्रमुख क्षेत्रों में नए अवसर पैदा करते हुए देखना खुशी की बात है। इससे विकास, निवेश को बढ़ावा मिलता है और आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहतर भविष्य सुनिश्चित होता है।
- 11 Feb 2025 11:36 PM IST
चैम्पिंयस ट्रॉफी 2025 के लिए टीम इंडिया की नई टीम का ऐलान, जसप्रीत बुमराह बाहर
जसप्रीत बुमराह 2025 चैम्पिंयस ट्रॉफी से बाहर हो गए हैं।
चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए 15 सदस्यीय भारतीय स्क्वॉड:
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उप-कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह और वॉशिंगटन सुंदर
- 11 Feb 2025 11:29 PM IST
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया। प्रधानमंत्री 14वें भारत-फ्रांस सीईओ फोरम में भाग लेंगे।
- 11 Feb 2025 11:08 PM IST
बांग्लादेशी खिलाड़ी पर लगा 5 सालों का बैन
बांग्लादेशी महिला क्रिकेटर शोहेली अख्तर को इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने 5 सालों के बैन की कड़ी सजा सुनाई है। दरअसल, इस बांग्लादेशी खिलाड़ी पर साल 2023 में साउथ अफ्रीका की मेजबानी में खेले गए विमेंस टी-20 विश्व कप में मैच फिक्सिंग के लिए दोषी पाया गया है। 36 साल की महिला क्रिकेटर ने अपने उपर लगे इन आरोपों को खुद स्वीकारा है। इस दौरान उन्होंने आईसीसी के एंटी करपशन कोड (एसीसी) के पांच नियमों का उल्लंघन करने की बात स्वीकार की है।
- 11 Feb 2025 10:44 PM IST
विपक्ष को भाजपा और भारतीय संस्कृति के अनुयायियों से खतरा - दिनेश प्रताप सिंह
उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने महाकुंभ पर विपक्षी दलों के सवाल उठाने पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि इन लोगों को भाजपा और भारतीय संस्कृति के अनुयायियों से खतरा नजर आ रहा है। इसी कारण सवाल उठा रहे हैं। प्रयागराज महाकुंभ में बड़ी संख्या में आ रहे श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए भारतीय जनता पार्टी ने कैंप लगाया है। उसी कैंप में यूपी सरकार के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह पहुंचे थे।
- 11 Feb 2025 10:31 PM IST
पढ़ाई के साथ खेल पर भी ध्यान देना जरूरी क्रिकेटर मुकेश कुमार
भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मुकेश कुमार इन दिनों अपने गृह जिला गोपालगंज में हैं। वह मंगलवार को गोपालगंज क्लब में आयोजित 'क्रिकेट कार्यशाला' में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। 'क्रिकेट कार्यशाला' का जिलाधिकारी प्रशांत कुमार सीएच, डीडीसी कुमार निशांत विवेक, एसडीएम डॉ. प्रदीप कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया।
- 11 Feb 2025 10:14 PM IST
देवेन्द्र फड़णवीस ने 'महालक्ष्मी सरस 2025' प्रदर्शनी का किया उद्घाटन
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस ने आज मुंबई में 'महालक्ष्मी सरस 2025' प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।
Created On :   11 Feb 2025 8:00 AM IST