Breaking News: आज की बड़ी खबरें 10 फरवरी 2025 हिंदी न्यूज़ लाइव

आज की बड़ी खबरें 10 फरवरी 2025 हिंदी न्यूज़ लाइव
10 फरवरी 2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें

Live Updates

  • 10 Feb 2025 7:40 PM

    अगर इसी फॉर्म में रहे रोहित तो चैंपियंस ट्रॉफी में भारत का जीतना तय - मोहम्मद अजहरुद्दीन

    भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन का मानना ​​है कि अगर टीम के मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा अपनी अच्छी फॉर्म जारी रखते हैं, तो चैंपियंस ट्रॉफी भारत का जीतना लगभत तय है। बता दें, कप्तान शर्मा बीते कुछ समय से आउट ऑफ फॉर्म चल रहे थे। लेकिन कटक में इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे के दौरान रोहित ने फॉर्म में वापसी की और अपना 32वां शतक ठोका। कटक वनडे से पहले भारतीय कप्तान पिछली 16 पारियों में सभी प्रारूपों में फॉर्म के लिए संघर्ष कर रहे थे और उन्होंने सिर्फ 166 रन बनाए थे।

  • 10 Feb 2025 7:26 PM

    भाजपा विधायक विजेंद्र गुप्ता ने एलजी को लिखा पत्र, शीशमहल पर कार्रवाई की मांग

    नई दिल्ली के रोहिणी विधानसभा से नवनिर्वाचित भाजपा विधायक विजेंद्र गुप्ता ने दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना को पत्र लिखा है। उन्होंने पत्र के माध्यम से पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के 6, फ्लैग स्टाफ रोड स्थित सरकारी आवास पर अवैध निर्माण और नियमों के घोर उल्लंघन के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

  • 10 Feb 2025 7:06 PM

    दिल्ली में कौन बनेगा मुख्यमंत्री? केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा का आया जवाब

    दिल्ली में प्रचंड जीत हासिल करने के बाद बीजेपी में सीएम फेस को लेकर चर्चा शुरू हो गई। राज्य में बीजेपी की ओर से कई नेता रेस में है। इस बीच केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा ​​ने कहा- दिल्ली का मुख्यमंत्री विधायक दल की बैठक और संसदीय बोर्ड के फैसले से तय होगा, वह कोई भी हो सकता है, वह भाजपा का कार्यकर्ता होगा। अरविंद केजरीवाल जो चाहें कर सकते हैं, दिल्ली की जनता ने उन्हें अपना जनादेश दे दिया है। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में कुछ नहीं किया, इसीलिए जनता ने उन्हें बदल दिया, पंजाब में भी यही स्थिति है। वे पंजाब में भी कुछ नहीं कर रहे हैं।

  • 10 Feb 2025 6:50 PM

    आंध्र प्रदेश इंजीनियरिंग छात्रा से बलात्कार और ब्लैकमेल करने के आरोप में तीन गिरफ्तार

    आंध्र प्रदेश के एनटीआर जिले में पुलिस ने सोमवार को एक इंजीनियरिंग छात्रा से बलात्कार और ब्लैकमेल करने के आरोप में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

  • 10 Feb 2025 6:30 PM

    बुमराह की उपलब्धता पर संशय अब भी बरकरार

    आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम में बदलाव करने की आखिरी तारीख करीब आती जा रही है। लेकिन भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने अब तक तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के फिटनेस पर कोई अपडेट नहीं दिया है। एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि बुमराह की फिटनेस अपडेट को लेकर बीसीसीआई अब भी इंतजार कर रही है। इसके अलावा रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि बीसीसीआई चैंपियंस ट्रॉफी में उनकी उपलब्धता पर मंगलवार 11 फरवरी को फैसला करेगी, जो कि टूर्नामेंट के लिए टीम में बदलाव करने की आखिरी तारीख भी है। 

  • 10 Feb 2025 6:14 PM

    करंट लगाकर की हत्या, केरल पुलिस ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार

    केरल पुलिस ने सोमवार एक युवक को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान (25) किरण के तौर पर हुई। उस पर आरोप है कि उसने करंट लगाकर अपनी मां के दोस्त की हत्या कर दी। मृतक की पहचान 58 वर्षीय दिनेशन के रूप में हुई है।

  • 10 Feb 2025 5:59 PM

    दिल्ली चुनाव पर भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल की प्रतिक्रिया

    दिल्ली चुनाव पर भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा- दिल्ली की जनता ने अरविंद केजरीवाल को दिल्ली की दुर्दशा के लिए दंडित किया है और यही हालात पंजाब में भी हैं। अरविंद केजरीवाल राज्य के मूड को भांप नहीं पाए, अगर आप काम नहीं करेंगे तो लोग आपको उखाड़ फेंकेंगे। 

    आप-कांग्रेस विवाद के कारण विपक्ष के वोटों में विभाजन पर उन्होंने कहा- वे सभी गलतफहमी में हैं। भारतीय जनता पार्टी का गठबंधन लालच का गठबंधन था। अब हकीकत सामने आनी चाहिए और आरोपों और प्रत्यारोपों को किनारे कर देना चाहिए। 

  • 10 Feb 2025 5:42 PM

    अंकलेश्वर में एक कबाड़ गोदाम में आग लगी

    गुजरात में भरूच के अंकलेश्वर में एक कबाड़ गोदाम में आग लगी है। आग बुझाने का प्रयास जारी है।

  • 10 Feb 2025 5:05 PM

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे पेरिस

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी AI एक्शन समिट की सह-अध्यक्षता करने के लिए पेरिस, फ्रांस पहुंचे।

  • 10 Feb 2025 4:48 PM

    असम पुलिस ने रणवीर इलाहबादिया के दर्ज किया केस

    यूट्यूबर रणवीर इलाहबादिया मुश्किल में फंसते नजर आ रहे हैं। असम पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है। राज्य के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। 

Created On :   10 Feb 2025 2:30 AM

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story