Breaking News: आज की बड़ी खबरें 04 फरवरी 2025 हिंदी न्यूज़ लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें
Live Updates
- 5 Feb 2025 10:04 PM IST
आतंकवादी हमले को लेकर एलओसी पर निकाला कैंडल मार्च
जम्मू-कश्मीर के स्थानीय लोगों ने कुलगाम में हाल ही में हुए आतंकवादी हमले को लेकर कुपवाड़ा क्षेत्र के नियंत्रण रेखा (LoC) के पास तीतवाल में कैंडल मार्च निकाला। हमले में पूर्व सैनिक मंजूर अहमद वाघे की मृत्यु हो गई और उनकी पत्नी और भतीजी घायल हो गई हैं।
- 5 Feb 2025 1:05 AM IST
किंग कोहली तोड़ सकते हैं सचिन का खास रिकॉर्ड
बल्लेबाजी के महारथी तेंदुलकर ने 2012 में वनडे से संन्यास ले लिया था। उन्होंने 14000 रनों का आंकड़ा अपनी 350वीं वनडे पारी में पार की थी। वहीं, बल्लेबाज विराट कोहली ने आईसीसी के 50 ओवर फॉर्मेट में अब तक 283 पारियों में 13906 रन पूरे कर लिए हैं। वह अब 14000 वनडे रन के काफी करीब पहुंच गए हैं। बता दें, वनडे क्रिकेट इतिहास में अब तक सिर्फ दो ही खिलाड़ियों ने ये आंकड़ा पार किया है। इसमें सबसे तेज तेंदुलकर वहीं, दूसरे नंबर पर पूर्व श्रीलंकाई खिलाड़ी कुमार संगाकारा हैं। वर्तमान में, किंग कोहली एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों इस महान रिकॉर्ड को तोड़ने से केवल 95 रन दूर हैं। अगर वह इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में 95 रन बनाने में सफल हो जाते हैं तो वह ऐसा करने वाले तीसरे और सबसे तेज ये उपलब्धि हासिल करने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे।
- 5 Feb 2025 12:41 AM IST
दिल्ली पुलिस ने 5 लाख कैश के साथ 2 लोगों को पकड़ा
दिल्ली पुलिस ने वोटिंग से कुछ घंटे पहले गोविंदपुरी इलाके में 5 लाख रुपए के साथ 2 लोगों को पकड़ा है। DCP दक्षिण पूर्व रवि कुमार सिंह ने इस बारे में बताया, "FST टीम ने हमें 2 लड़के गौरव और अजित सौंपे हैं। इनके पास से 5 लाख रुपए नकद बरामद हुए हैं। ये दोनों MTS का स्टाफ हैं और मुख्यमंत्री कार्यालय से जुड़े हैं। मामले की जांच की जा रही है। गौरव मुख्यमंत्री के PA का सहायक है और अजित ड्राइवर का काम कर रहा था।"
- 5 Feb 2025 12:38 AM IST
दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी का पीए पांच लाख रुपये के साथ पकड़ा गया अमित मालवीय
दिल्ली विधानसभा चुनाव के ठीक पहले भारतीय जनता पार्टी ने आम आदमी पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। भाजपा नेता अमित मालवीय ने दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी मार्लेना के निजी सचिव (पीए) को गिरिखंड नगर इलाके में पांच लाख रुपये के साथ पकड़े जाने का दावा किया है। भाजपा ने यह आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी कालकाजी विधानसभा क्षेत्र में वोटरों को खरीदने की साजिश रच रही है।
- 5 Feb 2025 12:14 AM IST
रांची के नगड़ी में दो युवकों की गोली मारकर हत्या
रांची के नगड़ी थाना क्षेत्र के कतरपा गांव में मंगलवार रात दो युवकों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के पीछे कौन लोग हैं और इसकी वजह क्या है, यह पता नहीं चल पाया है। मृत युवकों की पहचान बुधराम मुंडा और मनोज कच्छप के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही कई थाना क्षेत्रों की पुलिस मौके पर पहुंची है।
- 4 Feb 2025 11:56 PM IST
यमुना में जहर मिलाने के दावे पर हरियाणा में केजरीवाल के खिलाफ एफआईआर
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के खिलाफ हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में एक पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है। यह प्राथमिकी केजरीवाल द्वारा यमुना नदी के पानी को जहरीला बनाने के बारे में की गई एक टिप्पणी के कारण दर्ज की गई है। केजरीवाल ने दावा किया था कि हरियाणा सरकार ने यमुना नदी के पानी को गंदा और जहरीला बना दिया है।
- 4 Feb 2025 11:30 PM IST
महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नितेश राणे ने की इज्तिमा मुस्लिम संगठन पर प्रतिबंध की मांग
महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नितेश राणे ने प्रदेश के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिखकर इज्तिमा मुस्लिम संगठन पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। दरअसल, इज्तिमा मुस्लिम संगठन के एक कार्यक्रम के दौरान भड़काऊ भाषणों दिया गया और हिंदू युवक के साथ हिंसा की गई। नितेश राणे ने इसे गंभीर मसला बताते हुए राज्य सरकार से कार्रवाई की मांग की है।
- 4 Feb 2025 11:10 PM IST
चैंपियंस ट्रॉफी के पहले पूर्व दिग्गज सुरेश रैना ने हिटमैन को दी सलाह
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी की तारीखें करीब आती जा रही है। टूर्नामेंट में इस बार बीसीसीआई ने रोहित शर्मा के हाथों में टीम की कप्तानी सौंपी है। इसी बीच टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज सुरेश रैना ने कप्तान शर्मा को लेकर बड़ी बात कह दी है। उनका मानना है कि कि रोहित शर्मा को चैंपियंस ट्रॉफी में आक्रामक बल्लेबाजी जारी रखनी चाहिए। इस दौरान उन्होंने बीते साल श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि जिस तरह रोहित ने उस दौरान अपनी घातक बल्लेबाजी का परिचय दिया था। वैसे ही आईसीसी के इस बड़े टूर्नामेंट में भी उन्हें अपने प्रदर्शन को बरकरार रखना चाहिए।
- 4 Feb 2025 10:29 PM IST
दिल्ली विधानसभा चुनाव : सीमावर्ती इलाकों में हो रही वाहनों की जांच
दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले सुरक्षा बल सीमावर्ती इलाकों में वाहनों की जांच कर रहे हैं। राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार सुबह से विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होगा।
- 4 Feb 2025 10:05 PM IST
पश्चिमी केन्या में सोने की खदान ढहने के बाद फंसे 12 खनिकों को बचाया गया
पश्चिमी केन्या में एक सोने की खदान ढहने के बाद फंसे हुए 12 खनिकों को बचा लिया गया है। अधिकारियों ने मंगलवार को इसकी पुष्टि की। बचाव कार्य का नेतृत्व कर रही पुलिस और केन्या रेडक्रॉस सोसायटी ने बताया कि सोमवार को स्थानीय समयानुसार शाम करीब 6 बजे (1500 जीएमटी) काकमेगा काउंटी के शिन्यालु में जिस खदान में वे खुदाई कर रहे थे, उसकी दीवार ढह जाने से 12 खनिक एक शाफ्ट में फंस गए।
Created On :   4 Feb 2025 8:00 AM IST